Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 10:40 pm

लेटेस्ट न्यूज़

उमर से बीस साल बड़े से हो गया प्यार और शादी के कुछ दिन बाद ही होने लगा तकरार… लेकिन क्यों ? पढ़िए इस खबर को

51 पाठकों ने अब तक पढा

गुंजन परिहार की रिपोर्ट

जबलपुर। सोशल साइट्स पर उम्र से 20 वर्ष बड़े व्यक्ति से प्यार और फिर शादी करने वाली युवती का रिश्ता सात महीने में ही टूट गया। युवती ने पति के खिलाफ मदनमहल थाने में अप्राकृतिक कृत्य का प्रकरण दर्ज कराया है।

मदनमहल पुलिस के अनुसार 50 वर्षीय आरोपी फोटोग्राफी करता है। 2010 में उसकी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। सोशल साइट्स पर उसकी 30 वर्षीय मंडला निवासी युवती से दोस्ती हुई। जल्द ही दोनों में प्यार हो गया। युवती की आंखों में कुछ दिक्कत है। दोनों शादी के लिए तैयार हो गए। आखिर में उनके परिवार वालों की भी रजामंदी मिली गई। जुलाई 2021 में दोनों की शादी हो गई।

शादी के बाद पति की असलियत आई सामने

महिला के मुताबिक शादी के बाद उसे पति की हरकतों के बारे में पता चला। उसका पति अप्राकृतिक कृत्य के लिए मजबूर करने लगा। विरोध करने पर वह मारने-पीटने लगा। कई बार उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी हरकतें बंद नहीं हुई। पति की हरकतों से सात महीने में ही वह परेशान हाे गई। आखिर में हिम्मत कर थाने पहुंची और अप्राकृतिक कृत्य का प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़