Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 11:41 am

लेटेस्ट न्यूज़

…चल हट यहाँ से निकल… भाजपा सांसद “भोले” ने सबके सामने ऐसे क्यों दुत्कार दिया कार्यकर्ता को❓ 👇वीडियो

83 पाठकों ने अब तक पढा

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

कानपुर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें अकबरपुर लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद देवेंद्र सिंह भोले का गुस्सा साफ देखा जा सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि देवेंद्र सिंह भोले अपने आवास पर जनसुनवाई कर रहे थे, तभी एक कार्यकर्ता उन्हें माला पहनाने के लिए आगे बढ़ा।

कार्यकर्ता के सामने आते ही देवेंद्र सिंह भोले भड़क गए और उसे ‘चल हट निकल यहां से’ कहते हुए दुत्कार कर भगा दिया। इस दौरान उसके साथ अभद्रता भी की गई। 

दरअसल, उस कार्यकर्ता ने सांसद के सामने उनके धुर विरोधी बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा का नाम ले लिया था, जिसके कारण देवेंद्र सिंह भोले भड़क गए। 

देवेंद्र सिंह भोले की राजनीतिक पृष्ठभूमि

अकबरपुर लोकसभा सीट से देवेंद्र सिंह भोले तीसरी बार सांसद चुने गए हैं। उन्होंने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राजाराम पाल को बड़े मार्जिन से हराया था। देवेंद्र सिंह भोले और बिठूर से बीजेपी विधायक अभिजीत सिंह सांगा के बीच कट्टर विरोध है। 

लोकसभा चुनाव में अभिजीत सिंह सांगा भी टिकट की दावेदारी कर रहे थे। दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग भी जारी थी, लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दोनों की सुलह कराई थी और इसके बाद उन्हें एक मंच पर भी देखा गया था।

वायरल वीडियो का विवरण

वीडियो 39 सेकेंड का है जिसमें सांसद देवेंद्र सिंह भोले के चारों तरफ समर्थकों और फरियादियों की भारी भीड़ देखी जा सकती है। 

देवेंद्र सिंह भोले के हाथों में लड्डू का डिब्बा है और समर्थक उन्हें माला पहनाकर आशीर्वाद ले रहे हैं। इस दौरान कई लोग मोबाइल से उनका वीडियो भी बना रहे थे। तभी एक कार्यकर्ता माला पहनाने के लिए आगे आया, जिसे देखकर सांसद भड़क गए और उसे दुत्कारते हुए वहां से भगा दिया।

सांसद के पीए की सफाई

सांसद देवेंद्र सिंह भोले के पीए मिंटू यादव ने सफाई देते हुए कहा है कि वायरल वीडियो इस महीने के पहले सप्ताह का है। सांसद महोदय कानपुर स्थित कार्यालय में आए थे। 

चुनाव जीतने के बाद लोग उनसे मिलने के लिए आए थे और सांसद खुद सबको मिठाई खिला रहे थे। इस दौरान कार्यालय का एक कर्मी मेहमानों को नाश्ता और पानी ना पूछकर खुद सांसद को माला पहनाकर फोटो खिंचवाना चाह रहा था। इसी बात को लेकर उसे डांटा था ताकि गर्मी में आए हुए मेहमानों को पानी और नाश्ता कराया जा सके।

इस घटनाक्रम ने देवेंद्र सिंह भोले और अभिजीत सिंह सांगा के बीच की राजनीतिक दुश्मनी को फिर से उजागर कर दिया है और यह घटना सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा का विषय बन गई है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़