Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 11:40 am

लेटेस्ट न्यूज़

सरेराह युवक को बाल पकडकर इस महिला द्वारा दनादन थप्पड़ मारने की वजह जानने के लिए वीडियो 👇देखिए

65 पाठकों ने अब तक पढा

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला एक शख्स की बीच सड़क पर पिटाई करती दिखाई दे रही है। मामला भिटौली थाना क्षेत्र शिकारपुर चौराहे के पास का है।

महिला ने बीच सड़क पर शख्स को जमकर पीटा लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बीच सड़क पर महिला ने शख्स को पीटा

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला शख्स पर थप्पड़ पर थप्पड़ बरसाए जा रही है और वह माफी मांग रहा है। महिला ने शख्स की एक भी ना सुनी और उसकी पिटाई करती रही। मारपीट देखकर वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए, जो महिला को समझा रहे थे लेकिन वह किसी की बात सुन ही नहीं रही थी। बस शख्स को पकड़कर पीट रही थी।

बताया गया कि पिटाई का ये पूरा मामला शनिवार का है। पिटाई खा रहा व्यक्ति बालू इकट्ठा करने का काम रहा था। महिला अपने बेटी के साथ कहीं जा रही थी। व्यक्ति ने महिला पर कुछ टिप्पणी की। महिला को लगा कि व्यक्ति उसकी बेटी के साथ छेड़खानी कर रहा है। फिर क्या था, महिला ने शख्स की जमकर पिटाई कर दी। महिला शख्स पर थप्पड़ बरसाए जा रही थी जबकि शख्स बार-बार महिला के पैर पड़कर माफी भी मांग रहा है।

बताया गया कि कई स्थानीय लोगों ने महिला को समझाने और रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। महिला तब तक उसकी पिटाई करती रही, जब तक पुलिस नहीं पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने के बाद पुलिस ने जब मामले को समझने की कोशिश की तो पता चला कि महिला गलतफहमी की शिकार थी।

पुलिस उपाधीक्षक आभा सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले की जब जांच की गई तो महिला ने बताया कि उसे गलतफहमी हो गई थी। जिसके कारण उसने व्यक्ति की पिटाई कर दी। पुलिस की तरफ से कहा गया है कि इस मामले को लेकर दोनों पक्षों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़