56 पाठकों ने अब तक पढा
संतोष कुमार सोनी की रिपोर्ट
बांदा। आज उपजिलाधिकारी बबेरु ने जानकारी देते हुय बताया है कि ग्राम बीरा में दिनाँक 01.04.2024 को सुबह लगभग 11 बजे सरकारी नलकूप संचालन हेतु लगाए गए विद्युत तार के सम्पर्क में आने के कारण बुद्धराज पुत्र रामराज उम्र लगभग 27 बर्ष निवासी ग्राम तरायां तहसील बबेरू जनपद बाँदा की मृत्यु हो गयी।
मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया गया है। मृतक विवाहित है, जिसके वारिस पत्नी व एक पुत्र बताए गए हैं।
मृतक के परिवारजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने हेतु प्रथक से कार्यवाही की जा रही है।

Author: samachar
"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."
Post Views: 56