ठाकुर धर्म सिंह ब्रजवासी की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा में पुलिस ने दो दिन पहले होटल अंश पैलेस में छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था। इस दौरान पुलिस ने एक किशोरी को मुक्त कराते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने सच से पर्दा उठाया तो पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने किशोरी की नानी और दोनों युवकों को जेल भेज दिया है।
दरअसल, आगरा के होटल अंश पैलेस से मुक्त कराई गई किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसकी नानी उससे जबरन देह व्यापार करवा रही थी। पकड़े गए ऑटो चालक ग्राहक लेकर आते थे। नानी होटल पहले से ही तय कर लेती थीं। एसीपी कोतवाली सुकन्या शर्मा ने बताया कि होटल में पकड़ी नाबालिग को तीन साल पहले प्रयागराज के एनजीओ ने मुरादाबाद से मुक्त कराया था। इसके बाद उसे उस समय नारी निकेतन भेजा गया था। यहां से उसकी नानी उसे अपनी सुपुर्दगी में लेकर आगरा के शमशाबाद आ गई थीं। इसके बाद नानी ही उससे दोबारा देह व्यापार कराने लगीं।
अब पढ़िए आगरा पुलिस ने क्या बताया?
एसीपी कोतवाली सुकन्या शर्मा ने बताया कि किशोरी की नानी आगरा के शमसाबाद क्षेत्र में रहती हैं। उन्हें गिरफ्तार किया गया है। जबकि पकड़े गए डूंगर सिंह उर्फ भोला और बलवीर राठौर ऑटो चालक हैं। भोला और बलवीर ने बताया है कि वो किशोरी की नानी के संपर्क में रहते थे। ग्राहक लेकर आने पर उन्हें कमीशन मिलता था। पुलिस ने दुष्कर्म और देह व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं में सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें ताजगंज के करबना में होटल अंश पैलेस के संचालक को भी आरोपी बनाया गया है। होटल संचालक फरार है।

Author: samachar
"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."