Explore

Search
Close this search box.

Search

7 February 2025 5:49 am

लेटेस्ट न्यूज़

बेरहम मां के खौफनाक कारनामे ; अपने जिस्म की भूख मिटाने को मां ने किया बच्चों का कत्ल

46 पाठकों ने अब तक पढा

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

दुनिया में अगर कोई सबसे सच्चा रिश्ता माना जाता है तो वो होता है मां का रिश्ता। जहां न कोई लेन-देन, न कोई धोखा और न ही कोई चालाकी। मां अपने बच्चों के लिए किसी भी हद तक जा सकती है, लेकिन कई बार ऐसी भी घटनाएं होती हैं जिन्हें समाज के लिए पचा पाना आसान नहीं होता। जो मां अपने बच्चे के लिए काल से भी भीड़ सकती है अगर वही कातिल बन जाए तो दिमाग में कई सवाल खड़े होने लगते हैं। कई ऐसी घटनाएं हुई जिन पर दिल यकीन नहीं करता, लेकिन हकीकत यही है। पिछले कुछ दिनों में कई ऐसे केस सामने आए हैं जब एक महिला ने अपने जिस्म की भूख मिटाने के लिए अपने ही कलेजे के टुकड़े को मार डाला। ऐसा अपराध जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल होता है।

जिस्म की भूख मिटाने के लिए बच्चों को मारने वाली मां

12 जुलाई 2023, नोएडा, उत्तर प्रदेश: बेटे को दिया जहर

आठ साल के मासूम बच्चे ने अपनी मां को उसके प्रेमी के साथ अवैध संबंध बनाते हुए देख लिया था। इसके बाद जो हुआ उसकी कल्पना भी आप नहीं कर सकते। मां को इस हालत में देखकर ये बच्चा रोने लगा। इसने ये जानकारी अपने चाचा को दी। इस लड़के की मां का गांव के आदमी ओमप्रकाश से अफेयर चल रहा था जबकि इसके चाचा के साथ भी इसके संबंध थे। चाचा ने ये बात इस बच्चे की मां को बताई और उसके बाद ये महिला बच्चे की खून की प्यासी हो गई। महिला के प्रेमी और चाचा के साथ मिलकर इस महिला ने बच्चे को खाने में जहर दे दिया ताकि उसकी मौत हो जाए, लेकिन बच्चा नहीं मरा। अब इसकी मां ने इसे मारने के लिए एक नया रास्ता निकाला। इन तीनों ने बच्चे को पानी में तब तक डुबोकर रखा जब तक कि उसकी जान नहीं चली गई। बाद में लाश को सड़क पर फेंक दिया। पिता ने बच्चे के गायब होने की शिकायत दर्ज की सारी हकीकत सामने आई। अपने अवैध संबंधों की वजह से इस महिला ने इतनी बेरहमी से मासूम बच्चे को मार डाला।

2 जुलाई 2023, गुजरात: बच्चे को मारकर टॉयलेट में फेंका

ये घटना गुजरात के सूरत जिले की है। यहां एक महिला का शादी के बाद एक लड़के के साथ अफेयर चल रहा था। महिला का ढाई साल का बच्चा था। इस महिला को लग रहा था कि इसका बच्चा इसके और इसके प्रेमी के बीच मुसीबत बन रहा है। बस फिर क्या था इस महिला ने अपने ही ढाई साल के मासूम बच्चे को अपने रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया। इसने गला दबाकर बच्चे की जान ली और फिर उसकी लाश को टॉयलेट में फेंक दिया। बाद में खुद ही पुलिस में बच्चे के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। काफी छानबीन के बाद हकीकत सामने आई। इस महिला ने बाद में कबूल किया कि वो अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, लेकिन वो उसे बच्चे के साथ नहीं एक्सेप्ट कर रहा था इसलिए उसने अपने ही बेटे को मौत दे दी।

20 मार्च 2023, अलवर, राजस्थान: प्रेमी के लिए 4 बच्चों का कत्ल

एक पढ़ी-लिखी महिला को कोर्ट ने अपने चार बच्चों और पति का कातिल करार दिया। हैरान करने वाली बात ये थी कि ये महिला चार बच्चों की मां थी और इसने अपने अवैध संबंधों के चलते अपने 4 बच्चों और पति को मरवा दिया था। संतोष नाम की इस इस महिला का एक दूसरे शख्स के साथ अफेयर चल रहा था। इसके पति को जब ये बात पता चली तो उसने इसे रोकने की कोशिश की। बस फिर इसने पति और बच्चों के खाने में बेहोशी की दवा मिला दी। इसने अपने बच्चों और पति के नाम की सुपारी दी और फिर बेहोशी की हालत में इस महिला के सामने इसके चारों बच्चों और पति को मार दिया गया। कोर्ट ने अब इस महिला को दोषी माना है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़