Explore

Search
Close this search box.

Search

24 February 2025 4:53 am

लेटेस्ट न्यूज़

तंत्र-मंत्र का जाल और लेसबियन लड़की के कत्ल की खौफनाक साजिश ; कलेजा दहल जाएगा आपका 

83 पाठकों ने अब तक पढा

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

‘तुम चाहती हो कि तुम लड़का बन जाओ तो मैं तुम्हारी मदद करूंगा, 2 मंत्र फूंककर तुम्हें लड़की से लड़का बना दूंगा’! उत्तर प्रदेश में हुई एक भयानक वारदात की शुरुआत होती है इस वादे से। एक ऐसे झूठ से जिसमें एक लड़की फंसती चली जाती है और फिर जंगल में ले जाकर गंडासे से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया जाता है, लेकिन ये कहानी इससे भी ज्यादा खौफनाक है क्योंकि इसमें इस तांत्रिक के अलावा खुद इस लड़की की एक सहेली भी शामिल है।

तंत्र-मंत्र, साजिश और समलैंगिक लड़की का मर्डर

मई के महीने में लखीमपुर खीरी के जंगल में पुलिस को एक लड़की का कंकाल मिलता है। पुलिस इस कंकाल की पहचान शाहजहांपुर की पूनम नाम की एक लड़की के रूप में करती है। 18 अप्रैल पूनम के भाई ने अपने बहन के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में छानबीन की थी, लेकिन लड़की कोई पता नहीं चल पाया था। फिर एक महीने बाद जब पूनम की लाश मिली तो ये साफ हो चुका था कि पूनम मर चुकी है और उसका कत्ल हुआ है।

तांत्रिक ने किया लड़की को लड़का बनाने का वादा

अब सवाल ये था कि लड़की का कत्ल किसने किया और क्यों? एक महीने तक इसमें छानबीन चलती रही और अब आखिरकार पता चला है कि ये कत्ल तंत्र-मंत्र की वजह से हुआ। पूनम नाम की ये लड़की एक तांत्रिक से संपर्क में थी। पूनम समलैंगिक थी और वो चाहती थी अपना जेंडर चेंज करवाना। वो चाहती थी कि वो लड़का बन जाए। वो तांत्रिक से कई दिनों से संपर्क में थी। तांत्रिक ने पूनम को बताया था कि वो तंत्र-मंत्र की मदद से उसे लड़का बना देगा और फिर वो जैसे चाहेगी अपनी जिंदगी जी सकती है।

जंगल में गंडासे से काट दी गर्दन

18 अप्रैल की रात तांत्रिक रामनिवास ने पूनम को खीरी में मोहम्मदी के जंगल में बुलाया। वहां तांत्रिक पहले ही तैयारी के साथ पहुंचा हुआ था। वो अपनी बाइक में था। बाइक में सफेद चादर थी। वो लड़की को गोमती नदी के किनारे ले गया। तांत्रिक ने लड़की को कहा कि वो आधी रात में इसी जंगल में ये साधना करेंगे और बस थोड़ी ही देर में वो लड़की से लड़का बन जाएगी। इस तांत्रिक ने पूनम को कपड़े उतारकर चादर लपेट के सोने के लिए कहा। ये लड़की तांत्रिक के कहे मुताबिक चादर ओढ़ कर लेट गई। उसके बाद आरोपी ने गड़से से लड़की के गले पर जोरदार वार किया और उसकी हत्या कर दी। पूनम ने जो सोने के जेवर पहने थे वो इस तांत्रिक ने निकाल लिए और उसकी लाश को जंगल में डालकर ये वहां से फरार हो गया।

लड़की की सहेली और उसकी मां ने रची थी साजिश

अब सोचिए क्यों इस तांत्रिक ने लड़की का कत्ल किया? क्यों इसने लड़की को लड़का बनाने का झांसा दिया। अब जब पुलिस ने रामनिवास को गिरफ्तार कर लिया है तो इस लड़की के कत्ल की भयानक साजिश सामने आई है। इस लड़की के सहेली प्रीति और उसकी मां ने इसके कत्ल की साजिश रची थी। दरअसल ये तांत्रिक प्रीति के घर में तंत्र-मंत्र के लिए आता रहता था और प्रीति की मां ने ही लड़की को मारने के लिए तांत्रिक को कहा था।

लड़की अपनी सहेली से करना चाहती थी शादी

पूनम लेसबियन थी और उसका रिश्ता अपनी दोस्त प्रीति से था। काफी समय से दोनों के बीच दोस्ती थी, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बनने लगे। प्रीति की मां को ये बात पता लग चुकी थी। वो अपनी बेटी की शादी जल्द से जल्द करवाना चाह रही थी, लेकिन पूनम से रिश्ता होने की वजह से उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। पूनम खुद प्रीति से शादी करना चाहती थी। वो चाहती थी कि वो लड़का बन जाए और फिर प्रीति से शादी कर ले। बस इसी बात का फायदा उठाया प्रीति की मां ने।

पीछा छुड़ाने के लिए किया गया था कत्ल

जानबूझकर पूनम को तांत्रिक के जाल में फंसाया गया और फिर तंत्र-मंत्र के नाम पर उसकी जान ले ली गई। पुलिस ने केस का खुलासा होने के बाद तांत्रिक, प्रीति और उसकी मां तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। वो हथियार भी बरामद कर लिया गया है जिससे पूनम उर्फ प्रिया की हत्या हुई। इसके अलावा पूनम के सोने के जेवर भी तांत्रिक से बरामद कर लिए गए हैं।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़