google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अपराध
Trending

एक दो नहीं दर्जनों है साहिल-साक्षी ; पहले दोस्ती, फिर प्यार का प्रपोजल, जिद मनुहार और ना की तो प्रेमी बन गया शैतान 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

क्रिमिनल के दिमाग में क्या चल रहा है ये समझना आसान नहीं होता। कई बार कोई छोटी सी घटना भी किसी को शैतान बना सकती है। खासकर तब जब मामला रिजेक्शन का हो और वो भी प्यार में लड़की से रिजेक्शन। ये खबर उन लड़कियों के लिए है जो स्कूल कॉलेज जाती हैं। 15-20 साल की लड़कियों को ये खबर जरूर देखनी चाहिए। अक्सर इस उम्र में लड़किया कई बार ऐसे हालात फेस करती हैं जब कोई उनका पीछा करने लगता है। उनसे दोस्ती की बात करता है। कई बार लड़कियां या फिर उनके पेरेंट्स इस बात को इग्नोर करते हैं, ये सोचकर कि अगर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाएंगे तो लड़की की बदनामी होगी। बस यहीं हो जाती है सबसे बड़ी भूल। ताजा मामला साहिल का है जिसने साक्षी का बेरहमी से इसलिए कत्ल कर दिया क्योंकि वो उसके साथ रिश्ता नहीं रखना चाहती थी, लेकिन ये अकेला ऐसा मामला नहीं है। सबसे पहले देख लीजिए पिछले कुछ सालों में हुए ऐसे केस जहां स्टॉकिंग से शुरू मामले कत्ल तक पहुंच गए।

लड़का पीछा कर है तो लीजिए पुलिस की मदद

अगस्त 25, 2022: दिल्ली की 11वीं क्लास की लड़की नैना की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है। जांच शुरू होती है तो पता चलता है कि कातिल अली है। दरअसल अली इंस्टाग्राम पर अमानत बनकर नैना से दोस्ती से कोशिश कर रहा था। वो उसे अपने अलग-अलग अंदाज से अट्रैक्ट करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन नैना ने अमानत से दोस्ती करने से इन्कार कर दिया। बस बदला लेने के लिए अली ने नैना का कत्ल करने की ठान ली। उसने स्कूल जाते हुए नैना का पीछा किया और उसपर गोली चलाकर जान ले ली। इस घटना के बाद अमनात उर्फ अली अपने रिश्तेदारों के वहां मुजफ्फरनगर फरार हो गया। हालांकि कुछ दिन बाद ही पुलिस ने कातिल को गिरफ्तार कर लिया।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  "शैक्षिक संवाद मंच" द्वारा पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन 7 अप्रैल को लखनऊ में

फरवरी 2022 : दिल्ली के ज्योति नगर में एक लड़की का हथोड़े से मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया जाता है। जांच शुरू होती है तो पता चलता है कि कत्ल करने वाला एक सिरफिरा आशिक था जो काफी समय से लड़की के पीछे पड़ा था। लड़की पर वार करने के बाद वो खुदकुशी कर लेता है।

नवंबर 20, 2020: दिल्ली के मानसरोवर पार्क में एक लड़की और उसकी मां का कत्ल हो जाता है। पुलिस जांच शुरू करती है तो पता चलता है कि कातिल लड़की का एक्स बॉयफ्रेंड था। लड़की जब उससे अलग हुई तो इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पाया और लड़की से बदला लेने की कोशिश करने लगा। बस इसी वजह से उसने लड़की के साथ-साथ घर पर मौजूद उसकी मां का भी कत्ल कर दिया।

18 जुलाई 2015 : दिल्ली की रहने वाली 16 साल की मीनाक्षी नाम की लड़की को बेरहमी से मौत मिली। ये कत्ल किया दिल्ली के आनंद पर्वत के रहने वाले जय प्रकाश नाम के लड़के ने जो काफी समय से मीनाक्षी का पीछा कर रहा था। साल 2013 में उसने मीनाक्षी को प्रपोज किया था, लेकिन मीनाक्षी ने मना कर दिया था। बस दो साल बाद मीनाक्षी का कत्ल करके उसने ये बदला लिया।

साल 2016 : साल 2016 में करुणा नाम की एक लड़की को एक सिरफिरे आशिक ने मौत दी। दरअसल साल 2014 दिल्ली की रहने वाली करुणा अपनी कंप्यूटर ट्रेनिंग के दौरान सुरेन्द्र सिंह नाम के एक शख्स मिली। सुरेन्द्र ने थोड़े समय बाद करुणा को प्रपोज किया। करुणा सुरेन्द्र को सिर्फ अच्छा दोस्त मान रही थी। उसने प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया। सुरेन्द्र सिंह इस रिजेक्शन को बर्दाश्त नहीं कर पाया। वो करुणा से बदला लेने की कोशिश करने लगा। यहां तक कि उसने अपना नाम भी बदलकर आदित्य मलिक रख लिया। साल 2016 में इस शख्स ने दिन दहाड़े करुणा पर कैंची से 22 बार हमला किया और उसे खौफनाक मौत दी।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  शरीर जला हुआ, पास एक अधजला सुसाइड नोट, घर बंद और लाश बयां कर रही थी सुसाइड की गढ़ी गई कहानी

प्यार में रिजेक्शन के बाद क्राइम

इस तरह के दर्जनों मामले हैं जहां लड़की के रिजेक्शन के बाद लड़कों ने इस तरह के खौफनाक कदम उठाए। साइकिएट्रिस्ट मानते हैं कि जो लड़के थोड़ा इंट्रोवर्ट होते हैं वो अक्सर रिजेक्शन को गलत तरीके से ले लेते हैं। आम तौर शांत रहने वाले लड़के ऐसे खौफनाक कदम उठाते हैं। ऐसे मामलों में ये जरूरी है कि लड़की अगर ऐसी सिचुएशन फेस कर रही है तो अपने परिवार को बताए और पुलिस में शिकायत दर्ज की जाए।

ऐसे मामलों को गंभीरता से लेना बेहद जरूरी

इसके अलावा कई बार ऐसे भी मामले सामने आए हैं जब लड़की के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज की, लेकिन पुलिस ने मामले को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया। पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर में शिवम नाम का एक लड़का स्कूल जाने वाली एक लड़की को लगातार परेशान कर रहा था। परिवारवालों ने इस बात की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई, लेकिन पुलिस ने लड़के के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाए। उसे सिर्फ वॉर्निंग देकर छोड़ दिया गया। नतीजा ये हुआ कि कुछ समय बाद शिवम ने लड़की का कत्ल कर दिया। अगर पुलिस ने इस मामले में ठोस कदम उठाए होते तो शायद लड़की आज जिंदा होती।

98 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close