ओह…..परीक्षा देने गई साली को जीजा ले उड़ा

63 पाठकों ने अब तक पढा

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

बांदा। घर से सवेरे परीक्षा देने के लिए निकली 20 वर्षीय साली को जीजा बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया। ससुर ने दामाद के खिलाफ बेटी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। अब पुलिस लड़की और दामाद की खोजबीन में जुट गई है। घटना बिसंडा थाना क्षेत्र की है।

सभी रिश्तेदारों के यहां खोजबीन करने के बाद भी बेटी का पता नहीं चला। अब जानकारी मिली है कि उनका बड़ा दमाद ग्राम थनैल निवासी मनरुप कुशवाहा मेरी बेटी को अगवा करके ले गया है। बेटी को बरामद कर दामाद के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

इस बारे में बिसंडा थानाध्यक्ष कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि इसी थाना क्षेत्र के निवासी एक किसान ने अपने दामाद पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आरोपी दामाद की खोजबीन की जा रही है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

Scroll to Top