मेरठ

नेहा सिंह राठौर के यूपी में का बा के जवाब में आया है अनामिका का जवाब, वीडियो ? देखिए

IMG_COM_20240207_0941_45_1881
IMG_COM_20240401_0936_20_9021
7290186772562388103

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

मेरठ: उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मैदान के साथ-साथ सांस्कृतिक जमीन पर भी एक द्वंद चल रहा है। दरअसल, भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर ने पिछले दिनों एक गाना जारी किया। इसमें योगी आदित्यनाथ सरकार के बुलडोजर एक्शन पर सवाल खड़े किए गए। यूपी सरकार की ओर से यह बुलडोजर एक्शन कानपुर देहात में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हुआ था। इस दौरान एक मां और बेटी के झोपड़ी में जलकर मर जाने के बाद विवाद खासा गरमा गया। इसी को आधार बनाते हुए नेहा सिंह राठौर ने यूपी में का बा गाने को रिलीज किया। इसके बाद गायिका नेहा सिंह राठौर को कानपुर पुलिस का नोटिस पहुंच गया। विवाद और गहराता गया। अब इस पूरे मामले में कवि अनामिका जैन अंबर सामने आई हैं। उन्होंने यूपी में बाबा गाने का तीसरा सीजन जारी किया है। इसमें वह बुलडोजर मॉडल की तारीफ करती दिख रही हैं। साथ ही, बुलडोजर एक्शन को सही भी ठहरा रही है।

मेरठ की बहू और इंटरनेशनल कवयित्री डॉ.अनामिका अंबर ने होली पर बुंदेलखंडी गाने ‘यूपी में बाबा’ का पार्ट- 3 रिलीज किया है। उन्होंने नेहा सिंह राठौर के यूपी में का बा की तरह इसे यूट्यूब पर रिलीज किया। लोगों ने अनामिका के इस गाने को ये गाना बेहद पसंद आ रहा है। इससे पहले भी अनामिक यूपी चुनाव 2022 में नेहा सिंह राठौर के गीत यूपी में का बा का जवाब दिया था। इस दौरान भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन और मनोज तिवारी ने भी यूपी में का बा का अपने अंदाज में जवाब दिया था। एक बार फिर अनामिका जैन ने नेहा सिंह राठौर के यूपी में का बा का नया पार्ट आते ही अपने यूपी में बाबा गाने का नया सीजन रिलीज कर दिया है।

IMG_COM_20231210_2108_40_5351

IMG_COM_20231210_2108_40_5351

दोनों गायकों का अपना-अपना अंदाज

दोनों गायकों का अपना-अपना अंदाज देखने को मिल रहा है। नेहा राठौर अपने रैप वाले अंदाज में योगी और यूपी सरकार पर सवालों के बौछार करती दिखती हैं। वे बुलडोजर एक्शन को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। दूसरी तरफ, नेहा की ओर से लगाए गए आरोपों को कविता के जरिए अनामिका जवाब देती दिख रही हैं। बुलडोजर के जरिए गैंगस्टरों पर हो रही कार्रवाई की तारीफ करती दिखती हैं। प्रयागराज हत्याकांड को लेकर वे इस गाने में कहती हैं कि मिट्‌टी में मिल जाएंगे सभी, क्योंकि बुलडोजर पर धावा बोला गया है।

अनामिका जैन ज्ञानवापी मस्जिद और नंदी बाबा की बात करती दिखती हैं। वे संदेश देती है कि आरोपों के आगे एक विश्वास की जीत होती है। यह विश्वास लोगों के मन में है। हमने उन भावनाओं को आवाज दी है। हमने अपनी पंक्तियों में बुरा को बुरा कहने का साहस किया है।

गाने के बोल की चर्चा करते हुए वे कहती हैं, हमने बुरे को बुरा कहा है। मैंने भला भले को बोला। सुन ले देश में दाव लगा के, कभी न खुद को तोला। पहले भी जो सही था उसको सही बोला।

samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

Tags

samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."
Back to top button
Close
Close