गणतंत्र दिवस पर यादगार प्रस्तुतियां देकर बच्चों ने सबको मोह लिया

62 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली लारी की रिपोर्ट 

देवरिया । विकासखंड लार के रावतपार रघेन के कम्पोजिट विद्यालय मे आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर इस विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज सिंह सहायक अध्यापक लाल बाबू यादव ओम प्रकाश सिंह सोनू सिंह इंद्र बहादुर सिंह विनोद सिंह के साथ मिलकर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 

रावत पार रघेन के प्रधान यशवंत सिंह के द्वारा इस कंपोजिट विद्यालय में झंडा रोहण किया गया। 74 वे गणतंत्र दिवस पर इस कंपोजिट विद्यालय के छात्र छात्राओं ने देशभक्ति गीतों के साथ नित्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

इस कार्यक्रम में इस गांव के प्रधान यशवंत सिंह ने अपने लोगों के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और झंडा रोहण किया। 

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=dpyjR1oa31U[/embedyt]

प्रधान के साथ मौजूद रहे विपिन सिंह आदित्य सिंह विनोद सिंह इंद्र बहादुर सिंह तथा कंबोज विद्यालय में बच्चों के नित्य कार्यक्रम देखकर इस गांव के लोग बहुत ही प्रसन्न हुए तथा प्रधान की तरफ से बच्चों को मिठाइयां भी खिलाया गया और इनाम भी वितरण किया गया। उसमें विद्यालय के प्रबंधक भी शरीक रहे तथा गांव के लोगों ने इन अध्यापकों को बहुत आशीर्वाद दिया कि हमारी इस गांव में यशवंत सिंह जैसा प्रधान और आप लोगों जैसा गुरु है जिससे कि हमारे बच्चे इस कंपोजिट विद्यालय में अच्छी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और साथ में ही इतना अच्छा नित्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। 

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

Scroll to Top