google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आजमगढ़

आजमगढ़ में भाजपा नेता विजय बहादुर पाठक का आगमन, कई मार्गों के शिलान्यास कार्यक्रम में हुए शामिल

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA0001
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
132 पाठकों ने अब तक पढा

अंकिता की रिपोर्ट

आजमगढ़: आज भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक जी का आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने सम्मानित शक्ति संयोजक द्वारा प्रस्तावित मार्गों के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बिंदु सिंह, कौड़िया ब्लॉक प्रमुख संतोष यादव, गुड्डू मिश्रा (सभासद), गजाधर मोदनवाल, प्रिंस सिंह मोंटी, जंगबहादुर सिंह, जितेंद्र दुबे सहित मंडल के सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शहरभर में हुआ स्वागत समारोह

भाजपा नेता गुड्डू मिश्रा (सभासद) के नेतृत्व में विजय बहादुर पाठक जी का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के तहत—

1. पूर्व प्रधान विपुल सिंह के नेतृत्व में अक्षय बट की दुकान पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

2. श्री लाल बिहारी वर्मा जी के आवास पर स्वागत समारोह हुआ।

3. श्री प्रमोद सिंह के आवास पर भव्य स्वागत किया गया।

4. निवर्तमान मंडल अध्यक्ष आदरणीय आशुतोष चौबे जी के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त की गई।

5. श्री संतोष दुबे जी के आवास पर भेंट और संवाद हुआ।

6. श्री शनि सिंह जी के आवास पर भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय बहादुर पाठक जी के आगमन से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शिलान्यास कार्यक्रम के साथ-साथ विभिन्न स्वागत समारोहों में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरे से क्षेत्रीय विकास को लेकर नई उम्मीदें जागी हैं।

▶️देश विदेश की खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें समाचार दर्पण24.कॉम

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close