google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
जिंदगी एक सफरवायरल खबर

शरीर को कपड़े की तरह निचोड़ने वाले इस सख्श को देखकर आपको इसके इंसान होने पर भी शक होगा 👇वीडियो देखिए, आपको शक न हो जाए कहीं..👇

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ब्रजकिशोर सिंह की रिपोर्ट

इंसानी शरीर का ढांचा हड्डियों से बना होता है, जो शरीर को स्थिरता और संतुलन प्रदान करता है। लेकिन कुछ लोगों की हरकतें देखकर लगता है जैसे जब भगवान ने हड्डियां बांटने की बारी की, तो ये लोग शायद वहां से नदारद थे। परिणामस्वरूप, वे दुनिया में बिना हड्डियों के ही आ गए। अगर आप इसे मजाक समझ रहे हैं, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे नमूने देखने को मिलते हैं, जो अपने शरीर को इस तरह मरोड़ते हैं जैसे उनके शरीर में हड्डियां ही न हों। इन्हें देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि ये इंसान हैं या किसी और दुनिया की प्रजाति, जैसे जिन या फिर रोबोट!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक लड़का अपने शरीर के साथ ऐसी कलाबाजियां करता नजर आ रहा है कि देखने वाले हैरान रह जाते हैं। वीडियो किसी लोकल ट्रेन का है, जहां लड़का डांस करते हुए अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को 360 डिग्री पर घुमा देता है। ये नजारा ऐसा लगता है मानो उसकी हड्डियां भी उसके साथ-साथ घुम रही हों। जो कोई भी इस वीडियो को देख रहा है, वह दंग रह जाता है और सोचने लगता है कि क्या ये वाकई इंसान है?

लड़के की ये हरकतें देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी रोबोट को इंसानी रूप दे दिया गया हो। उसकी कमर और सिर का घूमना मानवीय सीमाओं से परे लगता है। यह वीडियो देखने के बाद हर कोई सोच रहा है कि आखिरकार इंसान की शक्ल में ये ‘रोबोट’ कहां से आ गया?

हाथ मोड़ा, गर्दन घुमाई और लगाने लगा ठुमके

वायरल वीडियो में ट्रेन में हलचल मचाने वाला लड़का कभी कमर घुमा रहा है तो कभी हाथों को पूरी तरह मरोड़ रहा है जिसे लोग देखकर हाय तौबा मचा रहे हैं. लोगों के मुंह इस तरह खुले हुए हैं मानों कोई भूत देख लिया हो. ऐसे में लोगों की हैरानी खत्म भी नहीं होती है और लड़का अपनी गर्दन को पूरा घुमाकर, हाथों को मरोड़कर, कमर लचका कर ठुमके लगाने लगता है जिसे आप भी देखकर रात भर इसी सोच में डूबे रहेंगे कि यह इंसान है या कोई जिन.

खुद ही खुद से लिपटकर करने लगा डांस

कहते हैं जो लिपट जाए उससे बड़ा महबूब कोई नहीं हो सकता. यहां लगता है लड़का खुद को अपना महबूब बनाए हुए है, वीडियो के अंत में यह लड़का हाथों को खुद अपने गले में डाल खुद ही से लिपट कर डांस करता दिख रहा है. शरीर के इस लचीलेपन की वजह से शायद उसे कोई महबूबा मिली नहीं और लड़के ने खुद को ही अपना महबूब बना लिया. अब लड़का खुद से लिपट तो गया लेकिन दर्शक इस असमंजस में थे कि लिपटने के बाद यह कहानी आगे न बढ़ जाए, वरना लोगों को शीला की जवानी गाना याद आ जाएगा.

भाई हड्डियां घर छोड़ आया है

वीडियो को @Gulzar_sahab नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक करीब लाख लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा..भाई हड्डियां घर छोड़ आया है क्या. एक और यूजर ने लिखा…ऊपर वाले ने हड्डी के बिना भेज दिया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इतना मच नाच, जाया हो जाएगा.

119 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close