google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
जिंदगी एक सफरवायरल खबर

वीडियो 👇में शख्स की इंग्लिश सुनिए… लोग हंस जरूर रहे हैं लेकिन आप सीखेंगे बहुत कुछ 👇

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ब्रजकिशोर सिंह की रिपोर्ट

भारत में एक बहुत बड़ा वर्ग इंग्लिश नहीं बोल पाता। लेकिन सीखने की कोशिश जरूर करता है। फिर भी जब उनसे नहीं हो पाता तो वे अपने हाथ खड़े कर लेते हैं और अंग्रेजी बोलने का ख्याल अपने मन से निकाल देते हैं।

लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जो हिम्मत नहीं हारते और जैसे-तैसे टूटी-फूटी इंग्लिश अपने कॉन्फिडेंस के बलबूते बोल लेते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक शख्स का कॉन्फिडेंस अलग ही लेवल का है। इसने ना सिर्फ अंग्रेजी बोलने की हिमाकत की बल्कि पूरे कॉन्फिडेंस के साथ इंग्लिश बोलकर सामने वाले का ही सोच में डाल दिया। शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इंग्लिश में इंटरव्यू देता शख्स

वीडियो में शख्स का इंटरव्यू होते देखा जा सकता है। जिसमें वह इन्टर्व्यूअर से इंग्लिश में बातचीत करते देखा जा रहा है। सबसे पहले इन्टर्व्यूअर शख्स को अपना इंट्रोडक्शन देने के लिए कहती है। जिस पर शख्स इंग्लिश में उसे अपना परिचय देता है। 

हालांकि शख्स जिस जॉब के लिए इंटरव्यू दे रहा था, वह किसी विदेशी टेक कंपनी के लिए था। जहां कम्युनिकेशन इंग्लिश में करना ही एकमात्र तरीका था। 

चूंकि शख्स को इंग्लिश उतने अच्छे से आती नहीं थी इसलिए वह जैसे-तैसे इन्टर्व्यूअर से इंग्लिश में बात करने की कोशिश कर रहा था। 

इन्टर्व्यूअर उसकी बातों को ज्यादा अच्छे से समझ नहीं पा रही थी लेकिन वह ये जताने की कोशिश कर रही थी कि वह उसे समझ रही है। इधर, ये शख्स भी फुल कॉन्फिडेंस में इन्टर्व्यूअर से अंग्रेजी में बात करते जा रहा था।

वीडियो देख नहीं थम रही लोगों की हंसी

शख्स ने इंग्लिश बोलने की अच्छी कोशिश की लेकिन उसकी इंग्लिश सुनकर आपको हंसी आ जाएगी। 

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @programmer_talkz नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 23 लाख लोगों ने देखा और डेढ़ लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर शख्स के मजे भी खूब लिए हैं।

105 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close