google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आजमगढ़

भारतीय जनता पार्टी हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी बैठक का आयोजन

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

 जगदम्बा उपाध्याय की रिपोर्ट

आजमगढ़। भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रा दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान से लोगों में देश भावना जागृत करेंगे। इसके लिए 11 अगस्त से 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी कई वर्षों से पार्टी के कार्यकर्ता सभी देशवासियों से मिलकर देश भर में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता के संकल्प को प्रतिबद्धता के साथ हर घर तिरंगा तिरंगा यात्रा मनाते आ रहें है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से भाजपा राष्ट्रवाद की अलख जगाएगी।

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी, अर्ध सरकारी शैक्षणिक संस्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सरकारी डाकघर के अलावा अन्य बिक्री केंद्रों पर रहेगी। सभी शक्ति केन्द्रों व बूथों पर राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता रहें ये सभी जिला पदाधिकारी सुनिश्चित करें।

जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि 11, 12 व 13 अगस्त को हर विधानसभा में युवा मोर्चा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 12,14 अगस्त महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों के आस-पास स्वच्छता कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। 13,15 अगस्त महापुरुषों एवं भारत माता के वीर सपूतों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों पर माल्यार्पण किया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिला संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी के बाद मौन जुलूस निकालेंगे।

राष्ट्रवाद की आग कभी बुझने वाली नहीं है क्योंकि इस देश को आजाद करने के लिए लाखों लोगों ने अपनी कुर्बानियां दी है।हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य ‘हर घर तक तिरंगा’ फहराकर राष्ट्रवाद को मजबूत करने का संदेश देना है।

इस अवसर पर जिला प्रभारी मुराहु राजभर,पूर्व सांसद संगीता आजाद,पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन,जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक हनुमंत सिंह,योगेंद्र राय, जिला मंत्री व सहसंयोजक दिलीप सिंह बघेल,प्रमोद राय,सुनील सिंह,संतोष गौंड,मयंक श्रीवास्तव,आदर्श राय,सौरभ कनौजिया,जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा रतन गुप्ता,जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा संजय यादव, जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा विजय बहादुर भारती,Kbhi महिला मोर्चा कुसुम लता बौद्ध,मंडल अध्यक्ष रजनीकान्त त्रिपाठी,बृजेश राय, राममनी यादव,प्रवीण सिंह,प्रिंस सिंह, शिवम राय ,रजनीश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

103 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close