Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 10:32 am

लेटेस्ट न्यूज़

सरेआम महिला को थप्पड़ और पेट पर लात मारने वाले पूर्व प्रधान के साथ पढिए क्या हुआ….

54 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया जिले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक महिला को थप्पड़ जड़ता और महिला के पेट पर लात मारता नजर आ रहा है। बताया गया है हमला करने वाला युवक गांव का पूर्व प्रधान है। 

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

दरअसल, मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के पिडरा गांव का है। यहां की रहने वाली मनभावती प्रजापति 14 नवम्बर को अपने घर के बाहर आम रास्ते पर सीढी निर्माण करा रही थी। मगर, इसमें परेशानी यह थी कि वह जहां से निर्माण करा रही थी वह एक तरह से अतिक्रमण कर रही थी। वहीं, गांव का पूर्व प्रधान वीरेन्द्र सिंह मनभावती द्वारा कराए जा रहे निर्माण का विरोध कर रहा था। दोनों को इस निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था। 

पूर्व प्रधान ने की दबंगई

घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि मनभावती अपने घर के बाहर मौजूद है। उसके सामने पूर्व प्रधान सड़क की दूसरी तरफ अपनी बाइक पर बैठा हुआ है। उनके बीच में मुंहबाद हो रहा है। इसी बीच तमतमाया हुआ पूर्व प्रधान बाइक से नीचे उतरता है और मनभावती के गाल पर जोरदार तमाचा जड़ देता है। 

आरोपी किया गया गिरफ्तार: SP

मौके पर मौजूद अन्य महिला और पुरुष पूर्व प्रधान को पकड़कर अलग करते हैं। इतने में ही पूर्व प्रधान मनभावती के पेट पर जोरदार लात भी मार देता है। यह सब कुछ पीड़िता के परिवार के सदस्य द्वारा मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया जाता है। इस मामले में पीड़िता द्वारा पूर्व प्रधान के खिलाफ केस दर्ज कराया। 

मामले पर जानकारी देते हुए देवरिया एसपी ने कहा कि एक युवक ने महिला के साथ मारपीट की। इसका वीडियो सामने आया है। पीड़िता द्वारा केस दर्ज कराए जाने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ घटना संबंधी धाराओं में केस दर्ज कर किया गया है। मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 

Author:

हटो व्योम के मेघ पंथ से स्वर्ग लूटने हम आते हैं

लेटेस्ट न्यूज़