Explore

Search
Close this search box.

Search

10 April 2025 5:29 pm

ब्रजवासी गौ रक्षक सेना के साथ किन्नरों ने मिलाया हाथ, मिलकर करेंगे गौ सेवा और रक्षा

71 पाठकों ने अब तक पढा

ठाकुर धर्म सिंह ब्रजवासी की रिपोर्ट

मथुरा। जन अर्धांगिनी फाउंडेशन द्वारा संचालित ब्रजवासी गौ रक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्म दास महाराज के निर्देश अनुसार राष्ट्रीय ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष जयबीर सिंह ने समाजसेवी रोज मौसी किन्नर को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष किन्नर मोर्चा नियुक्त किया गया है तथा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष किन्नर मोर्चा गुड्डन किन्नर को बनाया गया है।

संत धर्म दास महाराज का कहना है कि सर्व समाज को जागरूक कर के भारत देश में फैल रही जाति वाद की गन्दगी को खत्म करना है। और सर्व समाज को एकजुट होकर गौ माता की सेवा और रक्षा करने के लिए तैयार करना है तथा राजनीतिक दलों से बचें क्योंकि राजनीतिक पार्टी अपने स्वार्थ के लिए सर्व समाज में फूट डालते हैं और हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म के नाम पर लोगों में हिंसा भरते हैं सावधान रहें। आज भारत देश में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहुत मेहनती और ईमानदार देशभक्त हैं तथा कुछ मुख्यमंत्री भी देशभक्त हैं जैसे – उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री जो केवल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। लेकिन सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता भ्रष्टाचार फैलने में लगे हैं सभी जेब भरने में लगे हैं ब्रजवासी गौ रक्षक सेना केवल भारतीय जनता पार्टी के उन लोगों के साथ है जो गौ माताओं की सेवा और रक्षा करते हैं भ्रष्टाचार फैलने वाले लोगों के साथ नहीं हैI

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."