Explore

Search
Close this search box.

Search

10 April 2025 10:22 pm

भाजपा नेता देवेन्द्र प्रताप शाही के आवास पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह का प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत

66 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली लारी की रिपोर्ट 

देवरिया,भटनी। ग्रामसभा साहोपार में भाजपा नेता व समाज सेवी देवेन्द्र प्रताप शाही के आवास पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत एवं सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने ग्राम प्रधान विकास प्रताप शाही के ग्राम सभा में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे ग्राम प्रधान प्रत्येक ग्राम सभा में हो तो ग्राम सभा विकास कार्यों से वंचित नहीं रह पाएंगे वही सरकार की हर योजनाओं का उचित लोगों के पास लाभ मिलता रहेगा।

इस कार्यक्रम में उपस्थित देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी व रामपुर कारख़ाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया व लोकसभा सलेमपुर से प्रत्याशी राजेश सिंह दयाल एवं संजय केडिया का भी आगमन हुआ।भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं का आगमन हुआ। भटनी मण्डल के सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया।

भाजपा नेता अनुराग सिंह, ग्राम प्रधान साहोपार विकाश प्रताप शाही, जिला प्रतिनिधि भरत सिंह, युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष अनुपम सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश प्रजापति,अनूप राय, आदित्य सिंह, हरिहर पासवान, विष्णुदत्त मिश्र, दिलीप गुप्ता,सोशल मीडिया प्रभारी राकेश कुमार गोंड, रामवतार कुशवाहा शेषनाथ कुशवाहा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."