Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 5:42 pm

लेटेस्ट न्यूज़

भारत एग्रो सेंटर के तत्वधान में किसान चौपाल का हुआ सहला में आयोजन

48 पाठकों ने अब तक पढा

राकेश तिवारी की रिपोर्ट 

देवरिया । जिला के विकास खंड सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सहला में भारत एग्रो सेंटर के तत्वधान में आयोजित किसान चौपाल किसान मित्र सी. के तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में किसानों को खेती के आधुनिक तकनीक के बारे मे जानकारी दी गई।

चौपाल को सम्बोधित करते हुए नामधारी सीड्स के अशोक यादव ने बताया कि आप जब नियोजित तरीके से खेती करेंगे तो आपकी खेती कभी भी फायदेमंद साबित होगा। सब्जी के खेती से आप अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। तथा रासायनिक उर्वरकों के कम प्रयोग से भी हरी सब्जियों को उपजा कर शरीर को इससे होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिग्विजय नाथ तिवारी ने बताया कि इस तरह के आयोजन से आप किसान भाइयों को नई तकनीक से खेती करने की जानकारी प्राप्त होता है जो आपके जीवन को खुशहाल बना सकता है। इस दौरान मुन्नानाथ तिवारी, राम प्रताप तिवारी , छोटू तिवारी, अशोक तिवारी, देवानंद तिवारी, बेचू यादव रंगीला यादव रामविलास कुशवाहा अर्जुन कुशवाहा,सीताराम पासवान,भीखम, अवध राज मिश्रा लालबाबू तिवारी अमर लाल यादव व आदि लोग उपस्थित रहे।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़