Explore

Search
Close this search box.

Search

10 April 2025 10:22 pm

भाजपा कार्यकर्ताओं संग विधायक ने सुनी मन की बात

81 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। स्थानीय उपनगर स्थित अपने आवास पर क्षेत्रीय विधायक सभाकुवंर कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना।

मन की बात कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम बहुत ही प्रेरणादायक होता है। इस कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को अपनी समिति के सदस्यों के साथ अपने-अपने बूथ पर निश्चित रूप से सुनना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपने कार्यों के माध्यम से समाज को दशा एवं दिशा दे रहे लोगों की चर्चा प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में करते हैं। हमें ऐसे लोगों से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता करनी चाहिए।

यहां प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, चन्द्र किशोर द्विवेदी, लाल बाबू यादव, दुर्गेश्वर सोनी, संजय कुशवाहा, गुड्डू सहाय, अजय चौहान, रामशरण कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा, चंदन मद्धेशिया, सोनू वर्मा, लक्ष्मण वर्मा, राजेश गुप्ता, हरिकेश कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, अनिरुद्ध कुशवाहा,शिवा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."