Explore

Search
Close this search box.

Search

10 April 2025 2:27 am

संदिग्धावस्था में युवक हुआ गायब, पुलिस कर रही है खोजबीन

60 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली की रिपोर्ट 

देवरिया। विकासखंड लारक के रावत पाररघेन का सतीश शर्मा पुत्र सुमंत शर्मा आयु करीब 16 वर्ष जो 24 दिसंबर 2022 को शाम करीब 4:00 बजे संकट मोचन हनुमान मंदिर रावतपाररघेन घूमने के लिए गया था। उक्त स्थान जो बंधा रोड पर जहां वह घूमने आया था चंकी प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद के अनुसार वहां से संदिग्ध स्थिति में वह युवक गायब हो गया। काफी खोजबीन करने पर जब नहीं मिला तो नदी के किनारे देखा गया तो वहां पर चप्पल मिला।

संदेह के आधार पर थाना लार को 25 दिसंबर 2022 को सूचना दी गई। सूचना पाकर लार पुलिस 26 दिसंबर 2022 को सुबह में ही लार थाना से एसआई चंद्रशेखर यादव एसआई शाहनवाज अहमद कांस्टेबल संदीप निगम सुधीर यादव व राजेश कमलेश सूरज तथा ग्राम प्रधान जसवंत सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पूर्व प्रधान बबलू यादव पप्पू यादव सुनील चौहान शाहिद अंसारी मुमताज अंसारी सभी लोग बहुत खोजबीन की। तत्पश्चात सभी लोग गोताखोर की मदद से खोजने का प्रयास किया लेकिन खबर लिखे जाने तक लड़का मिला नहीं था।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."