Explore

Search
Close this search box.

Search

5 April 2025 11:28 am

पल्लव, कुशाग्र, नव्या व खुशी ने जीते जोधपुर जिला शतरंज प्रतियोगिता खिताब

68 पाठकों ने अब तक पढा

विरेन्द्र हरखानी की रिपोर्ट

जोधपुर जिला शतरंज संघ की ओर से आराधना विद्या मंदिर मे आयोजित सीनियर व अंडर 18 महिला व पुरुष वर्ग शतरंज प्रतियोगिता का समापन आज हुआ।

आयोजन सचिव मनोज त्रिवेदी ने बताया की सीनियर वर्ग में पल्लव माहेश्वरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा भरत चौधरी दूसरे स्थान पर तथा विकास व्यास ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अशोक बाथम चौथे स्थान पर रहे।

वहीं महिला वर्ग में खुशी चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 18 लड़कों के वर्ग में कुशाग्र सिंह देवड़ा प्रथम आगम सुराणा व माधव माहेश्वरी संयुक्त दूसरे स्थान पर राघवेंद्र सिंह बिश्नोई तीसरे व जसपाल सिंह चौथे स्थान पर रहे। वही अंडर 18 लड़कियों के वर्ग में नव्या राठी प्रथम, यशा कलवानी दूसरे तथा मनस्वी चौधरी तीसरे व अंशी जैन ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शेष करण चारण सीआई नागोरी गेट थाना थे जिन्होंने सभी सिलेक्टेड महिला व पुरुष को ट्रॉफी मेडल वह सर्टिफिकेट प्रदान किए।

राजस्थान शतरंज संघ के संयुक्त सचिव रविंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया की सीनियर वर्ग के सभी चयनित पुरुष व महिलाएं 28 तारीख से उदयपुर में होने वाली राजस्थान सीनियर महिला व पुरुष शतरंज प्रतियोगिता में जोधपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मैं पुरुषोत्तम जांगिड़ व नरेंद्र जैन थे। अंत में गजे सिंह व धर्मेंद्र जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."