Explore

Search
Close this search box.

Search

9 April 2025 6:23 am

न रहने को घर रहा ना खाने को दाना ; जिधर भी नजर डालें सिर्फ पानी ही पानी : वीडियो ?

70 पाठकों ने अब तक पढा

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

बलरामपुर । विकासखंड पचपेड़वा क्षेत्र के मानपुर गांव में बाढ़ आने की वजह से सड़कों व घरों में बाढ़ का पानी भर जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

भाभर नाला कटने के कारण कई एकड़ फसल डूब गई है वही 50% घरों का अनाज सामान सब बह गया। बाढ़ के कारण कई घरों में चूल्हा भी नहीं जला। भूख से तड़प रहे लोग। कहीं दूध के लिए बिलख रहे मासूम तो जानवरों को भी नहीं मिल पा रहा है चारा।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=HLEVRbVtp8I[/embedyt]

ग्राम प्रधान मुरारी लाल यादव व कुशल विश्वकर्मा एवं ग्रामीणों ने बताया एक-एक मिनट काटना हम लोगों के लिए मुश्किल है। घर में रखा सारा सामान बाढ़ के पानी में डूब कर खराब हो गया है। बड़ी मुश्किल से जीविका चल रही है।

लेखपाल सुहेल अहमद ने आश्वासन दिए हैं। ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाएगा और जो भांभर नाला कट गया है उसका भी समाधान किया जाएगा। साथ ही प्रभावित लोगों के राशन का भी इंतजाम का आश्वासन दिया गया।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."