Explore

Search
Close this search box.

Search

12 April 2025 4:11 am

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा आयोजित कर रही है “स्वच्छता अभियान पखवाड़ा”

69 पाठकों ने अब तक पढा

संवाददाता- विवेक चौबे

गढ़वा : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कांडी प्रखण्ड में भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही इस अवसर पर प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई।

इस सम्बंध में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलला दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। यह कार्य भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी के निर्देश पर किया जाएगा व जिले के सभी मंडलों के सभी बूथों में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के रूप में स्वच्छता अभियान, गरीबों की सेवा, रक्तदान, रोगियों के बीच फल वितरण, संत महात्माओं की सेवा जैसे कई जनसेवा कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

श्री दुबे ने मंडल अध्यक्ष, सभी पंचायत व बूथ स्तर के कार्यकर्तायों से आग्रह करते हुए मीडिया के माध्यम से कहा है कि संगठन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर 22 सितंबर को सभी बूथों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाए।

23 सितंबर को बस्तियों में साफ-सफाई का कार्यक्रम किया जाए। इसी प्रकार 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में कार्यक्रम किए जाएं। सभी मंडल अध्यक्ष इस कार्यक्रम को बूथ स्तर तक कराना सुनिश्चित करें।मौके पर भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री सत्येंद्र चौबे, शशिरंजन दुबे, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, राजेंद्र पांडेय, श्रीकांत पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय, ओम प्रकाश मेहता, सुरेंद्र सिंह सहित कई भाजपाई उपस्थित थे।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."