Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 10:13 pm

लेटेस्ट न्यूज़

आस्था की आड़ में परोसी जा रही अश्लीलता ; कांग्रेस और नगर पालिका आमने सामने

54 पाठकों ने अब तक पढा

हरजिंदर सिंह की रिपोर्ट

जयपुर। राजस्थान के बारां जिले में हुए महाशिवरात्रि के पांच दिनों के कार्यक्रम को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है। कार्यक्रम में विदेशों से मंगाई गई लड़कियों के डांस करने के बाद छाबड़ा नगरपालिका के चेयरमैन पर कई सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में जमकर अश्लीलता परोसी गई। इस कार्यक्रम का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें विदेशों से मंगाई गई युवतियां डांस कर रही है। वहीं छबड़ा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष ने धार्मिक आयोजन के नाम पर अश्लील डांस मामले में नाराजगी जताई है।

कांग्रेस ने नगर पालिका पर लगाए संगीन आरोप

जानकारी के मुताबिक यह आयोजन नगरपालिका ने किया था। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष शामिल थे। महाशिवरात्रि पर नगर पालिका द्वारा पहले भजन संध्या और रंगारंग कार्यक्रम कराए गए। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में इवेंट कंपनी को कार्यक्रम की रूपरेखा सौंपी गई। इसी कार्यक्रम में बाहर से डांस कलाकारों को बुलाया गया था। इन डांसरों ने फिल्मी गानों पर अश्लील डांस किया। इसके साथ ही रशियन बेली और हरयाणवी डांसर की प्रमुख परफॉर्मेंस भी देखने को मिली।

नगर पालिका चेयरमैन ने कहा यह कांग्रेस की साजिश

कांग्रेस के आरोप पर भाजपा नगर पालिका छाबड़ा के चेयरमैन कैलाश चंद ने सफाई दी है। कार्यक्रम में अश्लील डांस को लेकर उन्होंने कहाकि इस कार्यक्रम में कई महिलाएं और युवतियां भी बैठी थीं। अगर उन्हें डांस अश्लील लगता तो वह उठकर चली जाती। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, सभी ने कार्यक्रम का लुफ्त उठाया है। देर रात तक कार्यक्रम में हजारों की तादाद में भीड़ मौजूद थी। ऐसे में नगर पालिका चेयरमैन ने कार्यक्रम को लेकर उठे सवाल पर एक सोची समझी साजिश करार दिया।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़