Explore

Search
Close this search box.

Search

17 January 2025 4:12 pm

लेटेस्ट न्यूज़

सपा कार्यकर्ता को दिनदहाड़े बांके से काट डाला… . खुद हुआ पुलिस की गोली का शिकार

40 पाठकों ने अब तक पढा

राम कुमार सोनी की रिपोर्ट

गोंडा। सपा कार्यकर्ता ओम प्रकाश सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने चौथे दिन एक बड़ी कार्रवाई की। देर रात पुलिस ने भाजपा के सभासद उदय भान सिंह उर्फ लल्लन के घर पर बुलडोजर चलाया, जिससे उनके मकान की बाउंड्री वॉल गिरा दी गई। साथ ही, पुलिस ने ट्रैक्टर और बाइक भी जब्त कर ली। 

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद देर रात एक हत्यारोपी से मुठभेड़ हो गई। हत्यारोपी का नाम रोहित सिंह है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रोहित सिंह के पैर में गोली लग गई। उसे इलाज के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

मृतक ओमप्रकाश की पत्नी और बेटियों की चीख-पुकार सुनकर सोशल मीडिया पर लोगों ने पुलिस प्रशासन की आलोचना की। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि ओमप्रकाश की हत्या के मामले में परसपुर थाने में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जब पुलिस ने रोहित सिंह को पकड़ने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और रोहित सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोटरसाइकिल, जिंदा कारतूस और तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़