Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 9:28 pm

लेटेस्ट न्यूज़

पति पत्नी में कहासुनी क्या हुई महिला ने दो बच्चों संग इतना बड़ा उठा लिया कदम कि इलाका कांप उठा

57 पाठकों ने अब तक पढा

संतोष कुमार सोनी की रिपोर्ट

बांदा। बुधवार की शाम एक महिला ने अपने दो बच्चों संग यमुना नदी के पुल से छलांग लगाकर जान दे दी। महिला ने यह आत्मघाती कदम पति से हुए विवाद के बाद उठाया है। 

घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी से तीनों को बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

जिले के कमासिन थाना क्षेत्र से लगभग 18 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत दांदौ निवासी मंटू देवी अपनी 5 वर्षीय पुत्री काजल और 3 वर्षीय बेटे दीपक को दांदौ घाट में यमुना नदी के पुल पर ले गई। पहले उसने अपने दोनों बच्चों को यमुना नदी के पुल से नीचे फेंक दिया। इसके बाद खुद नदी में कूद गई, जिससे तीनों की मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि जब महिला ने अपने बच्चों को नदी में फेंका, तभी कुछ ग्रामीणों ने उसे ऐसा करते हुए देख लिया। शोर मचाते हुए उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसने भी नदी में छलांग लगा दी।

इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों को नदी से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही तीनों को मृत घोषित कर दिया। 

इस बारे में मृतका के जेठ मनोज निषाद ने बताया कि राजेश निषाद अपनी पत्नी मंटू देवी और बच्चों के साथ किशनपुर के पास ईंट भट्टे में मजदूरी करने जाते थे। आज शाम 6 बजे मंटू अपने दोनों बच्चों को किशनपुर भट्टे से लेकर यमुना पुल पहुंच गई। इसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया।

इस बारे में क्षेत्राधिकारी बबेरू राजवीर सिंह ने बताया कि आज शाम लगभग 6.30 बजे मंटू देवी नामक महिला ने पति से घर में हुए विवाद के चलते अपने दो बच्चों के साथ यमुना नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की है। जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़