इरफान अली लारी की रिपोर्ट
गोरखपुर। मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चौथी सूची शुक्रवार की सुबह-सुबह जारी कर दी है। तीसरे चरण के चुनाव के लिए आज से नामांकन का काम शुरू हो रहा है।
इस सूची में 9 लोकसभा क्षेत्रों के लिए बीएसपी के कैंडिडेट के नाम का ऐलान हुआ है। बसपा ने आजमगढ़ से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को टिकट दिया है जबकि गोरखपुर से जावेद सिमनानी चुनाव लड़ेंगे।
घोसी लोकसभा सीट से पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान को उम्मीदवार बनाया गया है।
एटा सीट से मोहम्मद इरफान, धौरहरा से श्याम किशोर अवस्थी, फैजाबाद से सच्चिदानंद पांडेय, बस्ती से दयाशंकर मिश्रा, चंदौली से सत्येंद्र कुमार मौर्य और रॉबर्ट्सगंज से धनेश्वर गौतम को कैंडिडेट बनाया गया है।
लोकसभा चुनाव के लिए बसपा की चौथी सूची में शामिल कुल नौ उम्मीदवारों में तीन ब्राह्मण, दो मुस्लिम और बाकी ओबीसी व दलित को टिकट दिया है।
बसपा ने पहली सूची में 16, दूसरी लिस्ट में 9 और तीसरी सूची में 12 कैंडिडेट के नाम का ऐलान कर रखा है जिसमें मथुरा कैंडिडेट बदलना भी शामिल था।अब चौथी सूची के 9 कैंडिडेट को लेकर यूपी की 80 में 45 सीटों पर बीएसपी उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। नीचे देखिए बसपा के अब तक घोषित लोकसभा कैंडिडेट की लिस्ट।
बसपा लोकसभा कैंडिडेट लिस्ट
- आजमगढ़- भीम राजभर
- घोसी- बालकृष्ण चौहान
- एटा- मोहम्मद इरफान
- धौरहरा- श्याम किशोर अवस्थी
- फैजाबाद- सच्चिदानंद पांडेय
- बस्ती- दयाशंकर मिश्रा
- गोरखपुर- जावेद सिमनानी
- चंदौली- सत्येंद्र कुमार मौर्या
- रॉबर्ट्सगंज- धनेश्वर गौतम
- अलीगढ़- हितेंद्र कुमार उर्फ बंटी पांडेय
- मैनपुरी- गुलशन देव शाक्य
- खीरी- अंशय कालरा रॉकी
- उन्नाव- अशोक कुमार पांडेय
- मोहनलालगंज (एससी सुरक्षित)- राजेश कुमार उर्फ मनोज प्रधान
- लखनऊ- सरवर मलिक
- कन्नौज- इमरान बिन जफर
- कौशांबी (एससी सुरक्षित)- शुभ नारायण
- लालगंज (एससी सुरक्षित)- इंदु चौधरी
- मिर्जापुर- मनीष त्रिपाठी
- सहारनपुर- माजिद अली
- कैराना- श्रीपाल सिंह
- मुजफ्फरनगर- दारा सिंह प्रजापति
- बिजनौर- विजेन्द्र सिंह
- नगीना (एससी सुरक्षित)- सुरेन्द्र पाल सिंह
- मुरादाबाद- मोहम्मद इरफान सैफी
- रामपुर- जीशान खान
- संभल- शौलत अली
- अमरोहा- मुजाहिद हुसैन
- मेरठ- देवव्रत त्यागी
- बागपत- प्रवीण बंसल
- गौतमबुद्ध नगर- राजेन्द्र सिंह सोलंकी
- बुलन्दशहर (एससी सुरक्षित)- गिरीश चन्द्र जाटव
- आंवला- आबिद अली
- पीलीभीत- अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू
- शाहजहांपुर (एससी सुरक्षित)- दोदराम वर्मा
- हाथरस- प्रेमबाबू धनगर
- मथुरा- सुरेश सिंह
- आगरा- पूजा अमरोही
- फतेहपुर सीकरी- रामनिवास शर्मा
- फिरोजबाद- सत्येंद्र जैन
- इटावा- सारिका सिंह बघेल
- कानपुर- कुलदीप भदौरिया
- अकबरपुर- राजेश द्विवेदी
- जालौन- सुरेश चंद्र गौतम

Author: samachar
"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."