इरफान अली लारी की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार, उसके इस्लामी धर्मांतरण और जबरन निकाह का मामला का सामने आया है। गैर-मुस्लिम लड़की को न सिर्फ घर से बहला-फुसला कर ले जाया गया, बल्कि उसे मुस्लिम बना कर उसका नया नाम ‘शबनम’ भी रख दिया गया।
आरोपित ने बिना सहमति लिए किशोरी से निकाह भी कर लिया। ‘नारी उत्थान केंद्र’ की सदस्य उषा शर्मा ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर युवक और उसके साथी के विरुद्ध FIR दर्ज कर ली गई है।
FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले की जाँच शुरू कर दी है। आरोपित का चालान भी कर दिया गया है। आरोपित का नाम चाँद है, जो हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर कलाँ गाँव का रहने वाला है। वहीं पीड़िता का परिवार संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है।
शनिवार (27 जनवरी, 2024) को दोपहर में किशोरी को भगा कर अमरोहा ले गया। उसका इरादा था कि वो एक वकील को माध्यम बना कर उक्त किशोरी के साथ कचहरी में निकाह कर ले।
हालाँकि, हिन्दू कार्यकर्ताओं को इसकी भनक लग गई। ‘बजरंग दल’ के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जोया रोड पर ही उक्त युवक को धर-दबोचा। संगठन के जिला संयोजक कुशल चौधरी और सह-संयोजक वीरेंद्र कुमार ने इसके बाद इस पूरे प्रकरण की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी।
मौके पर भीड़ लग गई तो इसका फायदा उठा कर युवक भागने लगा था, लेकिन उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को ‘बाल कल्याण समिति’ के समक्ष पेश किया।
इसके बाद किशोरी का मेडिकल कराया गया। युवक के विरुद्ध बलात्कार, पॉक्सो एक्ट और धर्म संपरिवर्तन की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को फ़िलहाल सेफ हाउस में रखा गया है। कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराए जाने के बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। युवक के साथी की तलाश की जा रही है।
उत्तर प्रदेश में जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ योगी सरकार ने सख्त कानून बना रखा है। धर्मांतरण के लिए वहाँ बड़ी विदेशी फंडिंग की बात भी सामने आई थी।

Author: samachar
"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."