google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0  
राजनीति

भाजपा पर निशाना साधते हुए शिवपाल सिंह यादव ने पढ़िए क्या क्या कह डाला….

सर्वेश द्विवेदी की रिपोर्ट 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने एक बार फिर शुक्रवार (10 मार्च, 2023) उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है। शिवपाल ने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। ऊपर से लेकर नीचे तक हर जगह भ्रष्टाचार है। उन्होंने योगी सरकार पर जात-पात का भी आरोप लगाया और कहा कि सरकार जात-पात के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम कर रही है। शिवपाल यादव इटावा की पीएस कॉलोनी के पास एक निजी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

IMG_COM_20230602_0658_37_4381

IMG_COM_20230602_0658_37_4381

IMG_COM_20230602_1933_40_4331

IMG_COM_20230602_1933_40_4331

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इससे पहले इतनी भ्रष्टाचारी सरकार कभी नहीं देखी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को भी भ्रष्टाचारी करार दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भ्रष्टाचार करने में जुटे हैं। हर संस्था यहां तक न्यायपालिका में भी भ्रष्टाचार घुसा है। शिवपाल यादव ने कहा कि हमने 50 साल पहले तक का समय देखा है। जब आईएएस, आईपीसीएस अधिकारी झूठ नहीं बोलते थे, लेकिन अब तो अधिकारियों ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शिवपाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने कहा था कि भ्रष्टाचार ऊपर से फैलता है और नीचे तक जाता है।

प्रयागराज शूटआउट को लेकर शिवपाल उठा चुके सवाल

कुछ दिन पहले शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने प्रयागराज शूटआउट (Prayagraj Shootout) मामले के बाद बुलडोजर से कार्रवाई किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि घटना का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है और सरकार बदले की भावना से बुलडोजर चलाकर लोगों को टारगेट कर रही है। इटेंलिजेंस पूरी तरह फेल हो चुका है। अवैध तरीके से बुलडोजर चलवाने की परंपरा गलता है। यह हमेशा सरकार में नहीं रहेंगे, कल इनका भी नंबर आएगा, इनकी बुद्धि ठीक रहनी चाहिए।

सरकार की सभी बातें खोखली निकलीं

शिवपाल यादव ने किसानों की आमदनी के मुद्दे पर कहा कि सरकार की सभी बातें खोखली निकली। किसानों की आय भी नहीं बढ़ा पाए। किसानों ने जो आलू की पैदावार की है उसमें लागत भी नहीं निकल रही। बिजली भी महंगी हुई है, खाद भी महंगी है। हमारे पास भी कृषि विभाग रहा है।

Tags

samachar

"ज़िद है दुनिया जीतने की" "हटो व्योम के मेघ पंथ से स्वर्ग लूटने हम आते हैं"
Back to top button
Close
Close
%d bloggers like this: