पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का तहसील स्तरीय संगठनात्मक चुनाव संपन्न

69 पाठकों ने अब तक पढा

राकेश तिवारी की रिपोर्ट

भाटपाररानी। पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई देवरिया के भाटपाररानी तहसील का संगठनात्मक चुनाव जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार मल्ल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। संचालन उदय प्रताप सिंह ने किया।

सर्वसम्मति से मोहित शुक्ला को संरक्षक, तारकेश्वर गुप्ता अध्यक्ष, रियाज अहमद और सुधाकर तिवारी उपाध्यक्ष, कामेश वर्मा महामंत्री, मकसूद अहमद भोपतपुरी संगठन मंत्री, राघवेन्द्र पाण्डेय मंत्री पद पर मनोनीत किए गए।

संगठनात्मक चुनाव को राष्ट्रीय संयोजक सत्य प्रकाश पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार एनडी देहाती, दिलीप कुमार मल्ल, विपुल तिवारी, मकसूद अहमद, पुनीत पाण्डेय ने संबोधित किया।

चुनावी बैठक में चन्द्र प्रकाश शुक्ल, सुंदरम मिश्र, विद्या नंद, नंदू कुमार, अश्वनी कुमार, राकेश तिवारी, विनीत मिश्र, शहबाज खान, नीरव कुमार पाण्डेय, विनय शाही,अमानत अंसारी, प्रमोद तिवारी, आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

Scroll to Top