आईजी नचिकेता झा और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने साइबर लैब का किया उद्वघाटन

61 पाठकों ने अब तक पढा

ठाकुर धर्म सिंह ब्रजवासी की रिपोर्ट

मथुरा। गिरिराज धाम गोवर्धन में शुक्रवार की देर रात आगरा आईजी नचिकेता झा और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय थाना गोवर्धन पहुंचे।जहां दोनों अधिकारियों द्वारा थाना परिसर में थानाध्यक्ष नितिन कसाना द्वारा जन सहयोग से बनवाई गई साइबर लैब का उद्वघाटन किया। 

आगरा आईजी नचिकेता झा ने बताया कि साइबर क्राइम पर जिले के पुलिस मुख्यालय से काम होता था।पीड़ित को आने जाने में परेशानी झेलनी पड़ती थी लेकिन गोवर्धन थानाध्यक्ष ने इस दिशा में अच्छी पहल कर जन सहयोग से साइबर लैब बनवाई है वो बहुत ही अच्छी पहल है।इससे यहां साइबर अपराध पर लगाम कसने में सहूलियत मिलेगी।

आईजी और एसएसपी द्वारा थाने का निरीक्षण किया गया जिसमे दोनों अधिकारियों ने महिला हेल्प डेस्क अभिलेखों के रख रखावो व शस्त्र बेरंगो व पुलिसकर्मियों के बनने वाले भोजनालय का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई व्यवस्था पर संतुष्टि जताई।

इस मौके पर एसपी ग्रामीण सीओ गोवर्धन थाना प्रभारी स्थित सभी थाने के स्टाफ मौजूद रहे।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

Scroll to Top