google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0  
आजमगढ़उत्तर प्रदेश

महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय के प्रथम महाविद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न

अभय तिवारी की रिपोर्ट

आज़मगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालटारी में स्थित श्री गाँधी पी जी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ के परिसर में बुधवार को महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ के प्रथम महाविद्यालय शिक्षक संघ चुनाव सकुशल संपन्न हुआ।

IMG_COM_20230602_0658_37_4381

IMG_COM_20230602_0658_37_4381

IMG_COM_20230602_1933_40_4331

IMG_COM_20230602_1933_40_4331

Edraw Max Pro

नामांकन के लिए चार काउंटर बनाए गए थे। वही मतदान के लिए भी 4 बूथ बनाए गए थे। जिसमें 14 ऐडेड महाविद्यालय के 303 शिक्षकों में से 292 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रतिशत 96.36 प्रतिशत रहा।

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के परिसर में महाविद्यालय शिक्षक संघ चुनाव के लिए सुबह 9 बजे से 10 बजे तक पर्चा की बिक्री की गई। सुबह 9ः30 बजे से 10ः30 बजे तक नामांकन फार्म जमा हुआ। नामांकन पत्रों की जांच सुबह 10.30 से 11.00 बजे तक जांच की गई। प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन-11 बजे किया गया। नामांकन वापसी 11.00-11.30 बजे तक। वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 11.30 बजे तक किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए कुल 3 प्रत्याशी प्रोफेसर सआदुज जफर अली जिम्मी डॉ0 दिनेश कुमार सिंह, डॉ0 अजीत प्रसाद राय ने पर्चा दाखिला किया।

उपाध्यक्ष पद के लिए कुल 4 प्रत्याशी ने डॉ गिरजेश कुमार, डॉ प्रदीप कुमार राय, प्रोफेसर सुजीत कुमार श्रीवास्तव, डॉ0 सुनील कुमार यादव ने पर्चा दाखिला किया। उपाध्यक्ष महिला पद में प्रोफेसर निशा कुमारी और स्मिता मिश्रा ने पर्चा दाखिला किया।

महामंत्री पद के लिए कुल 4 प्रत्याशी ने प्रोफेसर इंद्रजीत, डॉ0 प्रवेश कुमार सिंह, प्रोफेसर मोहम्मद सुल्तान अहमद, श्री रामजी वर्मा ने पर्चा दाखिला किया। संयुक्त मंत्री पद के लिए आशुतोष कुमार सिंह, डॉ0 मनमोहन लाल विश्वकर्मा, डॉ0 विशाल कुमार जायसवाल ने पर्चा दाखिल किया।

संयुक्त मंत्री महिला पद के लिए एक प्रत्याशी प्रोफेसर शबीना अंजुम ने पर्चा दाखिला किया जिनका निर्विरोध चुना गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए एक प्रत्याशी लेफ्टिनेंट चंदन कुमार ने पर्चा दाखिला किया, जिनको निर्विरोध चुन लिया गया।

कार्यालय मंत्री पद के लिए 1 प्रत्याशी सत्येंद्र, प्रांतीय प्रतिनिधि पद के 2 पद के लिए लिए प अवनीश कुमार सिंह, सत्येंद्र कांत मौर्य ने पर्चा दाखिला किया था जो निर्विरोध चुने गए।

सह मंत्री पद के लिए प्रोफ़ेसर हसीन खान को मनोनीत किया गया। पर्चा दाखिला में सभी पद के लिए सभी पर्चे वैध पाए गए। कोई किसी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया।

अध्यक्ष पद पर प्रोफेसर सआदुज जफर अली 159 वोट पाकर (प्रथम)विजई रहे। वही दूसरे स्थान पर डॉक्टर दिनेश कुमार सिंह को 108 मत मिला और डॉक्टर अजीत प्रसाद राय को 25 मत मिला। उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष पद पर प्रोफेसर सुजीत कुमार श्रीवास्तव 149 मत पाकर विजई रहे। वही डॉक्टर गिरजेश कुमार को 97, डॉ सुनील कुमार यादव को 93 डॉक्टर प्रदीप कुमार राय को 77 मत प्राप्त हुआ। महिला उपाध्यक्ष पद पर स्मिता मिश्रा 195 मत पाकर विजई रही। वही प्रोफ़ेसर निशा कुमारी को 95 मत पाकर दूसरे स्थान पर रही। महामंत्री पद पर प्रोफेसर इंद्रजीत 120 मत पाकर विजई रहे। वही डॉक्टर प्रवेश कुमार सिंह को 80 मत प्राप्त हुआ प्रोफेसर मोहम्मद सुल्तान अहमद को 45, रामजी वर्मा को 43 मत मिले।

संयुक्त मंत्री पद पर डॉ0 मनमोहन लाल विश्वकर्मा 170 मत पाकर विजई रहे। आशुतोष कुमार सिंह को 118 मत प्राप्त हुआ। डॉक्टर विशाल कुमार जायसवाल को 112 मत मिले।

मुख्य चुनाव अधिकारी प्रोफेसर शुचिता श्रीवास्तव ने सभी विजय प्रत्याशियों को शपथ दिलाई और चुनाव सकुशल सम्पन्न होने पर राहत की सांस ली। कोतवाल यादवेंद्र पांडे ने कहा कि चुनाव में एक प्लाटून पीएसी जीयनपुर महाराजगंज बिलरियागंज थाने की फोर्स सहित काफी फोर्स मौजूद थी जिससे कि चुनाव में किसी प्रकार की अवधारणा हो और ना को किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न हो चुनाव सकुशल संपन्न होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। चुनाव में आजमगढ़ जनपद के 10 और मऊ जनपद के 04 एडेड महाविद्यालय के 303 शिक्षको ने मतदान किया। नामांकन के लिए 4 काउंटर बनाए गए थे।

Tags

samachar

"ज़िद है दुनिया जीतने की" "हटो व्योम के मेघ पंथ से स्वर्ग लूटने हम आते हैं"
Back to top button
Close
Close
%d bloggers like this: