एक ही व्यक्ति की सात बकरियां लील गया आसमानी कहर

72 पाठकों ने अब तक पढा

संवाददाता- विवेक चौबे

गढ़वा : जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनपुरवा गांव निवासी खदेरन राम की सात बकरियों की मौत वज्रपात से हो गयी। जबकि आधा दर्जन बकरी घायल हैं। घटना गुरुवार की दोपहर की है।इस घटना में बकरी चरवाहा सह मालिक 65 वर्षीय खदेरन राम बाल-बाल बच गए।

बकरी मालिक ने बताया कि मैं रोज की तरह खेतो में बकरी चरा रहा था कि अचानक वर्षा होने लगी व जोर-जोर से बिजली चमकने लगी। उसी दौरान जोर की आवाज के साथ वज्रपात हुआ और चर रही सात बकरियों की मौत एक साथ घटना स्थल पर ही हो गयी। जबकि लगभग आधा दर्जन बकरी घायल हो गयीं। इस घटना में लगभग 50 हजार की संपति का नुकशान हुआ है।

जहां पर वज्रपात हुआ है वहां से बकरीपालक अपनी बकरियों के साथ मात्र 15 से 20 फिट की दूरी पर खड़ा था। भगवान बाल-बाल बचा लिए। इस घटना से खदेरन राम डरे व सहमें हुए हैं।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

Scroll to Top