Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 9:41 pm

लेटेस्ट न्यूज़

आखिर क्यों बेटे ने मां को गर्म लोहे की राड से पीट पीट कर मार डाला ? पढ़िए इस खबर को

60 पाठकों ने अब तक पढा

गोपाल भाई कुशवाहा की रिपोर्ट

नवगछिया, बिहार। स्थानीय बाजार में शुक्रवार की शाम को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। पुत्री के नाम से एक कट्टा जमीन रजिस्ट्री करने से गुस्साये छोटे पुत्र रघुवीर पोद्दार ने वृद्ध मां की पीट पीट कर हत्या कर दी। मृतक महिला नवगछिया थाना के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी स्वर्गीय गणेश पोद्दार की पत्नी हीरा देवी (75) हैं। रघुवीर पोद्दार तीन भाई एक बहन हैं। सबसे बड़ा भाई राजेश पोद्दार का नवगछिया बाजार में होम्यापेथिक क्लिनिक हैं। सुनील पोद्दार रांची में रहते हैं।

रघुवीर पोद्दार अपनी मां के साथ रहता था। एक पुत्री पुनीता कुमारी हैं। उसकी शादी सहरसा जिला के वनगांव में धंन्नजय पोद्दार से हुई थी। छह माह पूर्व मां की तबियत खराब हो गई थी। मां की देखभाल करने पुत्री व दामाद भी आ गए थे। तब बेटी व दमाद वह मां के साथ पोफेसर कॉलोनी में ही रह रही थी। गुरूवार को मां ने बेटी के नाम एक कट्टा जमीन बिहपुर रजिस्ट्री आफिस में कर दी थी। सुबह बेटी व दमाद हाटे बाजारे एक्सप्रेस से सहरसा वनगांव चले गए। राजेश पोद्दार व उसकी पत्नी व पुत्री हेम्योपैथिक दुकान आ गई थी। रघुवीर पोद़्दार मां के साथ अकेले रह गया था। बेटी के नाम से जमीन रजिस्ट्री करने से गुस्साये रघुवीर ने वृद्ध मां को सारी से बांध दिया। लोहे का राड को गर्म कर कर दाग दिया। राड से शरीर पर दागने के निशान भी हैं।

राड से शरीर पर प्रहार भी किया। मौके पर ही मां की मौत हो गई। पड़ोसी ने घटना की जानकारी नवगछिया थाना की पुलिस को दिया। पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष भरत भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में मृतक महिला के बड़े पुत्र राजेश पोद्दार ने बताया वह कभी कभी मानसिक रूप से परेशान रहता था। कभी ठीक रहता था। मां ने बहन के नाम एक कट्टा जमीन रजीस्ट्री कर दी थी। रघुवीर ने पीट पीट कर हत्या कर दिया। पुलिस ने आरोपित रघुवीर को हिरासत में लिया हैं।

रघुवीर पर अक्सर लोगों से मारपीट किया करता था

नवगदिया बाजार में रघुवीर कई लोगों से मारपीट किया था। इसकी प्राथमिकी नवगछिया थाना में दर्ज हैं। वह फिलहाल जमानत पर था। वह बराबर किसी ना किसी मारपीट किया करता था। उससे लोग काफी परेशान थे। वह मारपीट करके अपने मानसिक रूप से परेशान होने का हवाला देकर बच जाता था।

शादी के दूसरे ही दिन मारपीट से परेशान पत्नी ने छोड़ दिया

15 वर्ष पूर्व रघुवीर की शादी हुई थी। शादी के दूसरे दिन ही रघुवीर ने पत्नी के साथ मारपीट किया। मारपीट के कारण पत्नी उसी दिन रघुवीर को छोड़ दिया था।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़