“मैं बनूंगी गुंडी” ये खबर तो आपने पढ़ी होगी, आगे जो हम बताने जा रहे हैं वो नहीं पढ़ी आपने ; देखिए वीडियो ??

86 पाठकों ने अब तक पढा

सुरभि मदान और संयोग की रिपोर्ट

जिले की हस्तिनापुर (सुरक्षित) सीट से कांग्रेस के टिकट पर लड़ीं माडल और अभिनेत्री अर्चना गौतम को बुरी तरह हार का मुंह देखना पड़ा है। उनकी जमानत भी नहीं बची। हार के बाद अर्चना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्‍होंने गुंडी बनने का एलान किया है, जिससे लोगों के काम करा सकें। तमाम नेताओं और गैर कांग्रेसी दलों पर निशाना साधते हुए कई विवादित बातें भी कही हैं।  

हस्तिनापुर सहित मेरठ जिले की सातों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी जमानत तक नहीं बचा सके। हस्तिनापुर सीट को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा काफी गंभीर थीं। अर्चना गौतम को टिकट मिलने पर हुई आलोचना का उन्‍होंने खुद जवाब भी दिया था। प्रियंका वाड्रा व राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने हस्तिनापुर के मवाना क्षेत्र में रोड शो किया था। छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल भी प्रचार को पहुंचे थे। इस सबसे बाद भी अर्चना गौतम कुल 1519 वोट प्राप्त कर सकीं। 

फेसबुक लाइव के बताए जा रहे वायरल वीडियो में अर्चना गौतम कह रही हैं कि उन्‍हें प्रचार के लिए बहुत कम समय मिला। इसके बाद भी उन्‍होंने अपनी ओर से भरपूर प्रयास किया। भाजपा उम्‍मीदवार लहर में जीते हैं। कुछ लोगों के हार के बाद  क्षेत्र से न जाने की बात पर कहा कि वह यहीं रहेंगी, कहीं नहीं जाएंगी। उनका घर भी मेरठ शहर के गंगानगर में है। कहा कि प्रचार के दौरान लोग कहते थे कि यह लड़की कैसे काम करेगी। दारोगा आदि से कैसे काम कराएगी। इस पर अर्चना ने कहा कि ऐसा करने के लिए वह गुंडी बनेंगी। तमाम नेता भी गुंडों की तरह काम करते हैं। 

अर्चना गौतम ने कहा कि मुसलमानों ने सपा को वोट दिया, लेकिन सपा की सरकार नहीं बनी। मुसलमानों, दलितों और किसानों को क्षेत्रीय दलों को छोड़कर राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस के साथ आना चाहिए। कांग्रेस सदा दलितों के बारे सोचती रही है। दलितों को पटटे भी कांग्रेस के जमाने में दिए गए। 

“कट्टे  का  मोह छोड़ दें”

अर्चना गौतम ने वायरल

WhatsApp Image 2025-04-21 at 21.38.46_2d56b35c
WhatsApp Image 2025-04-21 at 21.38.45_3800383c
WhatsApp Image 2025-04-21 at 21.42.50_c77d0555
WhatsApp Image 2025-04-21 at 21.42.49_c2e9357b
previous arrow
next arrow
वीडियो में कहा कि गरीब और शोषित वर्ग फ्री के अनाज के कट्टे का मोह छोड़कर अपने बच्‍चों के भविष्‍य की चिंता करें और 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के हाथ मजबूत करें। 

”भगवान राम की जगह भोलेनाथ का लूंगी नाम”

अर्चना गौतम ने कहा कि हर जगह भाजपाई जय श्रीराम के नारा लगाते रहते हैं। यह दिखाने का प्रयास करते हैं कि भगवान राम केवल उनके हैं। जबकि श्रीराम सभी के हैं। भाजपाइयों के इस रवैये के चलते उन्‍होंने अब भगवान राम की जगह भोलेनाथ को मानने का निर्णय लिया है।

अर्चना गौतम मूल रूप से जिले के गांव नंगला हरेरू की निवासी हैं। यह गांव हस्तिनापुर क्षेत्र में ही आता है। उन्होंने वर्ष 2014 में मिस यूपी का खिताब जीता और मॉडलिंग शुरू की। वर्ष 2018 में मलेशिया में आयोजित मिस कॉस्मो वर्ल्ड प्रतियोगिता भी जीती। अर्चना मिस बिकीनी 2018 इंडिया का खिताब भी जीत चुकी हैं। इंटरनेट मीडिया पर लोग उन्‍हें बिकीनी गर्ल भी कहने लगे। अर्चना इंस्‍टाग्राम व फेसबुक पर खूब सक्रिय रहती हैं।

अभिनेत्री अर्चना गौतम नवंबर माह में छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुई थीं। 

अर्चना गौतम ने मेरठ के आइआइएमटी से बीजेएमसी किया है। हिंदी फिल्मों में ग्रेट ग्रैंड मस्ती, हसीना पार्कर समेत तमिल सहित साउथ की कई फिल्मों में भी काम किया है। विकीपिडिया के अनुसार वह मिस उत्‍तर प्रदेश 2014, मिस बीकनी इंडिया 2018, मिस कास्‍मो इंडिया 2018, मिस टेलेंट 2018 भी रह चुकी हैं। जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने का वादा किया है। इसी कड़ी में दो विधानसभा सीटों से महिला प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा गया है। बाकी पांच विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों की घोषणा भी जल्द की जाएगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मॉडल व अभिनेत्री अर्चना गौतम ने प्रियंका वाड्रा के लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान से प्रेरित होकर नवम्बर में कांग्रेस की सदस्यता ली है। बबिता गुर्जर काग्रेंस में काफी समय से सक्रिय हैं।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

Scroll to Top