WhatsApp Image 2025-04-21 at 21.38.46_2d56b35c
WhatsApp Image 2025-04-21 at 21.38.45_3800383c
IMG-20250425-WA0005
IMG-20250425-WA0006
previous arrow
next arrow

ईवीएम की सुरक्षा पर बवाल ; सिटी मजिस्ट्रेट (ARO) की गाड़ी से छेनी, हथौड़ी और प्लास निकला

78 पाठकों ने अब तक पढा

जावेद अंसारी की रिपोर्ट

लखनऊ। यूपी में अब तक पांच चरणों के विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। अब सिर्फ दो चरणों की वोटिंग बाकी रह गई है। लखनऊ में चौथे चरण में 23 फरवरी को वोटिंग हुई थी। सभी EVM मशीनें रमाबाई अंबेडकर पार्क में रखी हुई हैं। लखनऊ में चौथे चरण में 9 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी। उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 10 मार्च को होना है।

विधानसभा चुनाव के 5वें चरण की वोटिंग के बाद EVM को लेकर विवाद शुरू होने लगा है। सोमवार को लखनऊ में EVM की सुरक्षा को लेकर बड़ा हंगामा हुआ। स्ट्रांग रूम परिसर में जा रही अपर सिटी मजिस्ट्रेट (ARO) की गाड़ी से छेनी, हथौड़ी और प्लास निकला। इस पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।

लखनऊ में रमाबाई रैली मैदान के भवन को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। वोटिंग के बाद EVM को यहीं पर सुरक्षित रखा गया है। सभी दलों के कार्यकर्ता यहां 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। जिनमें सपा कार्यकर्ताओं की संख्या सबसे ज्यादा है। हालांकि यहां चारों तरफ पैरामिलिट्री का घेरा है। किसी को भी स्ट्रांग रूम तक जाने की इजाजत नहीं है।

 

इसके बावजूद सोमवार को दोपहर बाद अपर सिटी मजिस्ट्रेट की गाड़ी अंदर जा रही थी। बसपा और सपा कार्यकर्ताओं ने सरकारी गाड़ी अंदर जाने का विरोध कर गेट पर ही रोक लिया। उन्होंने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें हथौड़ी, प्लास और छेनी रखा मिला।

सपा और बसपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अधिकारी EVM से छेड़छाड़ करने के लिए यह औजार लेकर स्ट्रांग रूम तक जा रहे थे। इसे लेकर कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। मामले की सूचना मिलते ही आसपास के थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि EVM मशीन से छेड़खानी करने के इरादे से अधिकारी मैदान के भीतर जा रहे थे।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

Scroll to Top