व्यापार - Samachar Darpan 24 https://samachardarpan24.com जिद है दुनिया जीतने की Sun, 24 Dec 2023 15:34:52 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://samachardarpan24.com/wp-content/uploads/2022/10/cropped-IMG_COM_20221023_0933_19_7641-32x32.jpg व्यापार - Samachar Darpan 24 https://samachardarpan24.com 32 32 खनकती है, संवरती है और आखिर टूट जाती है, फिर भी कमाल है यहाँ की बेहतरीन चूडियां… https://samachardarpan24.com/archives/101975 Sun, 24 Dec 2023 15:17:29 +0000 https://samachardarpan24.com/?p=101975 339 पाठकों ने अब तक पढाब्रजकिशोर सिंह और संजय की रिपोर्ट देश का हर शहर अपनी किसी न किसी खूबी के लिए जाना जाता है। ऐसा ही एक शहर है फिरोजाबाद, जो रंगबिरंगी चुड़ियों के लिए जाना जाता है। भारत की राजधानी, नई दिल्ली से लगभग 200 किमी दूर स्थित एक छोटा औद्योगिक शहर, फिरोजाबाद ... Read more

The post खनकती है, संवरती है और आखिर टूट जाती है, फिर भी कमाल है यहाँ की बेहतरीन चूडियां… appeared first on Samachar Darpan 24.]]>
339 पाठकों ने अब तक पढा

ब्रजकिशोर सिंह और संजय की रिपोर्ट

देश का हर शहर अपनी किसी न किसी खूबी के लिए जाना जाता है। ऐसा ही एक शहर है फिरोजाबाद, जो रंगबिरंगी चुड़ियों के लिए जाना जाता है। भारत की राजधानी, नई दिल्ली से लगभग 200 किमी दूर स्थित एक छोटा औद्योगिक शहर, फिरोजाबाद कांच उद्योग के लिए मशहूर है। 

उत्तर प्रदेश राज्य के शहर फिरोजबाद में चूड़ी बनाना एक घरेलू व्यवसाय है। यहां कांच के कारखाने पीढ़ियों से पारंपरिक तरीकों से चलाए जा रहे हैं। फिरोजाबाद के बाजार में रंगबिरंगी गलियों से जाते हुए अपने दोनों ओर देख आपका मन भी रंगीन हो जाएगा।

फिरोजबाद चूड़ियों का इतिहास

फिरोजाबाद को प्राचीन समय में चंद्रवारनगर के नाम से जाना जाता था। फिरोजाबाद जिला उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा डिवीजन के जिलों में से एक है। फिरोजाबाद में मुख्य रुप से चूडियों का कारोबार होता है। कांच की चूड़ियों के उद्योगों के कारण फिरोजाबाद को सुहाग नगरी भी कहा जाता है। फिरोजाबाद में 200 से भी अधिक सालों से कांच की चूड़ियों बन रही हैं। ये शहर अब दुनियाभर में कांच की चूड़ियों का सबसे बड़ा निर्माता है। 

कब और कैसे हुई थी इस उद्योग की शुरुआत?

माना जाता है कि फिरोजाबाद में हाजी रुस्तम द्वारा उद्योग की शुरुआत की गई थी। जिसे रुस्तम उस्ताद ने 1920 में शुरू किया। फिरोजाबाद में कांच उद्योग के पिता हाजी रुस्तम को हर साल श्रद्धांजलि दी जाती। और भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। इस तरह फिरोजाबाद में चूड़ियों के कारखानों का विस्तार हुआ। और ये शहर चूड़ियों के लिए जाना जाने लगा। 1989 के कराब यहां अन्य कांच की चीजों का कारोबार भी होने लगा। 

फिरोजाबाद में कांच के झूमर

फिरोजाबाद में चूड़ियों के अलावा कांच के झूमर भी बनाए जाते हैं कहा जाता है कि यहां कि आबादी घनी है। यहां ज्यादातर लोग कांच के कोरोबार से जुडे हैं। फिरोजाबाद में घरों कि महिलाएं चूडियों पर पालिश और हिल लगाकर अच्छा खासा पैसा कमा लेती हैं। फिरोजाबाद शहर में आप अपने चारों ओर रंग बिरंगी चूडियों को देख सकते हैं। 

फिरोजाबाद की चूड़ियां विदेशों में भी मशहूर

फिरोजाबाद में चूड़ियों के कारखानों का कारोबार प्रतिदिन करोड़ों रुपए के टर्न ओवर के हिसाब से होता है। 

यहां चूड़ियाें किसी एक रेट में उपलब्ध नहीं है बल्कि 10, 20 रुपए से लेकर पांच हजार तक की चूड़ियां बजार में उपलब्ध हैं। 

फिरोजाबाद की चूड़ियां केवल देश के अलग- अलग राज्यों  जैसे उड़ीसा, राजस्थान, दिल्ली, बिहार और मध्य प्रदेश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भेजी जाती हैं। जिसमें अमेरिका और स्वीडन जैसे देश शामिल हैं। 

फिरोजाबाद में  कांच के कारोबार पर कोरोना की मार 

कोरोना वायरस से लोगों के जीवन पर काफी बुरा असर पड़ा है। लॉकडाउन के चलते शहरों के कारखानों को बंद करा दिया गया था।

फिरोजाबाद जिले में करीब 125 चूड़ियों के कारोबार भी ठप पड़ गए। लॉकडाउन होने के बाद यहां के लोग बेरोजगार हो गए हैं। जहां लाखों श्रमिकों को कारखानों से निकाल दिया गया।

The post खनकती है, संवरती है और आखिर टूट जाती है, फिर भी कमाल है यहाँ की बेहतरीन चूडियां… appeared first on Samachar Darpan 24.]]>
ट्रक पर बना दिया 200 लोगों की क्षमता वाला सभी सुविधा उपलब्ध मैरिज हाल; वीडियो ? देखिए https://samachardarpan24.com/archives/65798 Sun, 25 Sep 2022 11:12:25 +0000 https://samachardarpan24.com/?p=65798 496 पाठकों ने अब तक पढासर्वेश द्विवेदी की रिपोर्ट  बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा ट्विटर पर आए दिन अपने यूजर्स के लिए कुछ अनोखे तथ्‍य, वीडियो और जानकारियां शेयर करते रहते हैं। शनिवार को उद्योगपति ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक ट्रक पर मैरिज हॉल बनाया गया है। दावा है कि इस मैरिज ... Read more

The post ट्रक पर बना दिया 200 लोगों की क्षमता वाला सभी सुविधा उपलब्ध मैरिज हाल; वीडियो ? देखिए appeared first on Samachar Darpan 24.]]>
496 पाठकों ने अब तक पढा

सर्वेश द्विवेदी की रिपोर्ट 

बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा ट्विटर पर आए दिन अपने यूजर्स के लिए कुछ अनोखे तथ्‍य, वीडियो और जानकारियां शेयर करते रहते हैं। शनिवार को उद्योगपति ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक ट्रक पर मैरिज हॉल बनाया गया है। दावा है कि इस मैरिज हाल में 200 लोगों की क्षमता है। साथ ही इसमें स्‍टाइलिश फर्नीचर लगे हैं।

आनंद महिंद्रा ने इस यूनिक डिजाइन और सोच की सराहना करते हुए ट्रक पर मैरिज हॉल बनाने वाले व्‍यक्ति से मिलने की इच्‍छा जाहिर की है। इस मैरिज हॉल में एक बैंक्वेट हॉल भी है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे अधिक जनसंख्‍या वाले क्षेत्र के लिए उपयोगी बताया है।

इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक विशाल ट्रक, जिसमें अक्सर वाहनों को ले जाने के लिए उपयोग किया जाता है, एक हॉल जैसी संरचना में बदल जाता है, जिसका आकार 40×30 वर्ग फुट के पोर्टेबल में है। वीडियो में दावा किया गया है कि वेडिंग हॉल में 200 लोगों की क्षमता है, जिसमें स्टाइलिश फर्नीचर भी शामिल है।

 

आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह पर्यावरण के अनुकुल है और इसे कहीं भी दूर दराज के आसानी से ले जाया जा सकता है। महिंद्रा ने कहा कि मैं इस उत्पाद की अवधारणा और डिजाइन के पीछे के व्यक्ति से मिलना चाहूंगा। यह इतना रचनात्मक और विचारशील है। यह न केवल दूरदराज के क्षेत्रों के लिए एक सुविधा प्रदान करता है, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी है क्योंकि यह ‘ जनसंख्‍या घने क्षेत्र में कम स्‍थान कवर करता है”।

वीडियो शेयर करने के बाद, ट्विटर पर लोगों के तरह तरह के कमेंट सामने आए। एक यूजर ने पोर्टेबल इंफ्रास्ट्रक्चर बता दिया। वहीं एक अन्य ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया कि ”आप अकेले उद्योगपति हैं, जिन्हें मैंने आम लोगों के प्रयासों का उल्लेख और सराहना करते हुए देखा है।”

एक व्यक्ति ने महिंद्रा की पोस्ट का जवाब दिया, “यह एक बहुत अच्छा विचार है। इस प्रकार के कंटेनर को प्राकृतिक आपदाओं के दौरान तैनाती के लिए तैयार रखा जा सकता है।”

The post ट्रक पर बना दिया 200 लोगों की क्षमता वाला सभी सुविधा उपलब्ध मैरिज हाल; वीडियो ? देखिए appeared first on Samachar Darpan 24.]]>