समाचार दर्पण परिवार के सहयोगी को मातृ शोक ;
अंतिम संस्कार आज

समाचार दर्पण परिवार के सहयोगी की माता स्व. कृष्णा देवी गुप्ता को समर्पित शुद्ध श्रद्धांजलि की तस्वीर
🖊️ राहुल शुक्ला की रिपोर्ट
IMG-20260212-WA0009
previous arrow
next arrow

सीतापुर। यज्ञसेनी वैश्य हलवाई कल्याण समिति के महामंत्री, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला सचिव एवं समाचार दर्पण परिवार के सीतापुर जिला ब्यूरो चीफ रीतेश कुमार गुप्ता की परम आदरणीय माता जी का बीमारी के चलते बुधवार को लखनऊ ट्रामा सेंटर में शाम लगभग 6 बजे स्वर्गवास हो गया। इस दुःखद समाचार से परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर व्याप्त है।

आज होगा अंतिम संस्कार

दिवंगता का अंतिम संस्कार गुरुवार 29 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे सीतापुर स्थित बाबा गोपाल घाट पर किया जाएगा। परिवारजनों द्वारा सभी परिचितों एवं शुभचिंतकों से अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की गई है।

मिलनसार और धार्मिक प्रवृत्ति की थीं स्व. कृष्णा देवी गुप्ता

85 वर्षीय स्वर्गीय कृष्णा देवी गुप्ता, पत्नी स्वर्गीय अलोपी नाथ गुप्ता, अपने मिलनसार स्वभाव और धार्मिक आस्था के लिए जानी जाती थीं। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र शोकाकुल है। लोग ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और सद्गति की कामना कर रहे हैं।

इसे भी पढें  पिता की शराबी लापरवाही ने छीनी बेटी की जिंदगी, दर्दनाक हादसा ने सबको सन्न कर दिया

परिवारजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

स्व. कृष्णा देवी गुप्ता के परिवार में दो पुत्र, दो विवाहित पुत्रियाँ, पौत्र ज्ञानेश गुप्ता, पौत्री मीना तथा अनिल कुमार गुप्ता के पुत्र की परपोती वेदिका शामिल हैं।आयुष गुप्ता, पियूष गुप्ता, सिमरन गुप्ता s/o रीतेश कुमार गुप्ता पूरा परिवार इस अपूरणीय क्षति से गहरे सदमे में है।

समाचार दर्पण परिवार ने व्यक्त की शोक संवेदना

समाचार दर्पण सीतापुर परिवार के अपराध ब्यूरो के सुनील शुक्ला, खैराबाद खंड ब्यूरो के विवेक शुक्ला, हरगांव खंड ब्यूरो के सर्वेश शुक्ला, लखनऊ मंडल ब्यूरो चीफ अनुराग गुप्ता सहित संपादकीय टीम के सभी सहयोगियों ने दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है तथा ईश्वर से परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
ॐ शांति।

स्कूल जाती छात्रा के अपहरण की कोशिश से जुड़ा प्रतीकात्मक दृश्य, खाली सड़क पर स्कूल बैग, पुलिस टेप और जांच से जुड़ी छवियां।
स्कूल जाती छात्रा को वैन में बैठाने की कोशिश का आरोप, पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top