google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
नेपाल

नेपाली तस्कर से करोड़ों रुपए का चरस बरामद

मिश्रीलाल कोरी की रिपोर्ट
रुपाईडीह। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी (सीमा सुरक्षा बल) और यूपी पुलिस ने रूपईडीहा थानांतर्गत ‘नो मैन्स लैंड’ के निकट दो नेपाली तस्करों को गिरफ्तार किया है, दोनों तस्करों के पास से तीन किलोग्राम से अधिक चरस बरामद हुई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, बरामद हुई चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक है उन्होेंने बताया, यह चरस नेपाल से तस्करी कर दिल्ली लाई जा रही थी। 
मुखबिर की सूचना पर पकड़ा
 
तस्करों को पकड़ने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने को बताया कि, नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी के संयुक्‍त दल ने मुखबिर की सूचना पर संयुक्त गश्त के दौरान ‘नो मैन्स लैंड’ के नजदीक भारतीय क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में दिखे दो नेपाली युवकों की घेराबंदी कर उनकी तलाशी ली। पकड़े गए नेपाली युवकों के कब्जे से संयुक्त दल को 3.4 किलोग्राम चरस मिली। उन्होंने बताया कि, बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रूपये से अधिक आंकी गयी है।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए चरस तस्कर नेपाल के बांके जिला के रहने वाले है जिनके नाम  संगम और रिजवान है पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि, बरामद चरस की आपूर्ति दिल्ली के पहाड़गंज क्षेत्र में किसी व्यक्ति को की जानी थी। पुलिस ने  दोनों नेपाली नागरिकों के खिलाफ मादक पदार्थ रोधी एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।

IMG_COM_20230103_1524_36_3381

IMG_COM_20230103_1524_36_3381

IMG_COM_20230125_1248_01_6843

IMG_COM_20230125_1248_01_6843

IMG-20230311-WA0000

IMG-20230311-WA0000

DOC-20230315-WA0001.-1(4465366760430)

DOC-20230315-WA0001.-1(4465366760430)

DOC-20230315-WA0001.-32(4466908217200)

DOC-20230315-WA0001.-32(4466908217200)

Tags

samachar

"ज़िद है दुनिया जीतने की" "हटो व्योम के मेघ पंथ से स्वर्ग लूटने हम आते हैं"
Back to top button
Close
Close
%d bloggers like this: