तीर्थराज विमलकुण्ड पर दीपदान 2 नवम्बर को

हिमांशु मोदी की रिपोर्ट

कार्तिक मास का महीना भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा पाने का उत्तम समय माना गया है। इस पवित्र काल में दीपदान और तुलसी पूजा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही अन्न दान, सतनजा (सात अनाज का दान) और सुहाग सामग्री दान करने से घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य का वास होता है।

हिंदू धर्म में कार्तिक मास को सबसे पवित्र महीनों में से एक माना गया है। इस काल में भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं। करवा चौथ, दीपावली और छठ जैसे बड़े पर्व इसी महीने में मनाए जाते हैं। इस पावन अवसर पर नियमपूर्वक दीपदान और तुलसी पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है। धर्मशास्त्रों के अनुसार, कार्तिक मास में किए गए दान, पूजा और दीपदान से सभी पापों का नाश होता है और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

मंदिर विमल बिहारी के सेवाअधिकारी संजय लवानिया ने बताया कि पंचांग के अनुसार कार्तिक शुक्ल एकादशी 2 नवम्बर 2025 को है। यह दिवस दीपदान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया है। इसी दिन कामवन स्थित तीर्थराज विमलकुण्ड पर भव्य दीपदान का आयोजन किया जाएगा। देवोत्थान एकादशी के इस शुभ अवसर पर कामवन और आसपास के ग्रामीण अंचलों से हजारों श्रद्धालु एवं देश-विदेश से आए कृष्ण भक्त दीपदान का दर्शन लाभ प्राप्त करेंगे।

इसे भी पढें  गिर्राज प्रसाद तिवारी का निधन ; पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को सीएम भजनलाल ने दी अंतिम विदाई

कार्तिक मास में दीपदान को अत्यंत शुभ फलदायक माना गया है। प्रतिदिन सूर्योदय से पूर्व स्नान कर नदी या कुंड में दीपदान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। वहीं, तुलसी के पौधे के सामने तिल या घी का दीपक जलाने से सभी पाप नष्ट होते हैं और अगले जन्म में व्यक्ति श्रेष्ठ कुल में जन्म पाता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक मास में तुलसी पूजा और गंगा स्नान करने से ऐसा पुण्य प्राप्त होता है जिससे अगले जन्म में देवी रुक्मिणी जैसी उच्च कुल में जन्म मिलता है। यही कारण है कि इस माह में अधिकतर लोग स्नान, दान और दीपदान का पालन करते हैं।

अन्न दान का भी इस मास में विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार श्रद्धा और भावना से अन्न दान करने वाले को अक्षय पुण्य मिलता है और उसके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।

सतनजा दान यानी सात प्रकार के अनाज दान करने से सात जन्मों तक सुख-समृद्धि और शांति प्राप्त होती है। इसी प्रकार विवाहित महिलाओं को सुहाग सामग्री का दान करने से उनके सौभाग्य और अखंड सुहाग की प्राप्ति होती है।

इसे भी पढें  पिता की शराबी लापरवाही ने छीनी बेटी की जिंदगी, दर्दनाक हादसा ने सबको सन्न कर दिया

ग्रंथों में उल्लेख है कि कार्तिक मास में भगवान विष्णु को तिल अर्पित करने से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है। जो व्यक्ति इस पवित्र मास में दान, दीपदान और सेवा कार्य करता है, उसे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की निरंतर कृपा प्राप्त होती है।

समाचार दर्पण 24.कॉम की टीम में जुड़ने का आमंत्रण पोस्टर, जिसमें हिमांशु मोदी का फोटो और संपर्क विवरण दिया गया है।
हिंदी भाषियों की लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट समाचार दर्पण 24.कॉम ने राजस्थान के सभी जिला ब्यूरो में नए संवाददाताओं को जोड़ने के लिए आमंत्रण जारी किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Language »
Scroll to Top