सवर्ण आर्मी संगठन ने बांदा में जिला एवं ब्लॉक कमेटियों का पुनर्गठन कर सौंपी नई जिम्मेदारियां

102 पाठकों ने अब तक पढा

बांदा में सवर्ण आर्मी संगठन ने जिला एवं ब्लॉक स्तर की कमेटियों का पुनर्गठन करते हुए प्रमुख पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। यह कदम सवर्ण समाज को एकजुट करने और उनके अधिकारों की रक्षा हेतु उठाया गया है।

बांदा: सवर्ण समाज को एकजुट करने और उन पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले सवर्ण आर्मी संगठन ने एक बार फिर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सर्वेश पाण्डेय एवं राष्ट्रीय महासचिव शिवम् सिंह के कुशल नेतृत्व में यह संगठन लगातार सवर्णों के हक की लड़ाई लड़ रहा है।

दरअसल, वर्तमान समय में सवर्ण समाज स्वयं को राजनीतिक रूप से उपेक्षित महसूस कर रहा है। अधिकांश राजनीतिक दल चुनाव के समय सवर्णों को केवल वोट बैंक के रूप में देखते हैं, लेकिन चुनाव के बाद उनकी समस्याओं की अनदेखी कर दी जाती है। ऐसे में सवर्ण आर्मी संगठन ही एक ऐसा मंच बनकर उभरा है, जो लगातार समाज की आवाज़ बन रहा है।

इसी क्रम में संगठन ने बांदा जिले में जिला एवं ब्लॉक स्तर की कमेटियों का पुनर्गठन करते हुए विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुमोदन और बांदा के जिलाध्यक्ष आर. के. द्विवेदी (एडवोकेट) की संस्तुति पर निम्नलिखित नियुक्तियां की गईं:

श्री संदीप शर्मा (समाजसेवी) को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया।

श्री शत्रुघ्न सिंह (पत्रकार) को कमासिन ब्लॉक मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।

श्री नारायण त्रिपाठी को कालिंजर ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इसके साथ ही, जिलाध्यक्ष आर. के. द्विवेदी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने-अपने दायित्वों का निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।

सवर्ण आर्मी संगठन की यह पहल न सिर्फ संगठनात्मक दृष्टि से सराहनीय है, बल्कि यह समाज में एकजुटता और आत्मबल की भावना को भी प्रबल करती है।

➡️सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top