Monday, July 21, 2025
spot_img

जिस घर की रक्षा में पति था, उसी घर की छत पर पत्नी का रक्त बहा

आजमगढ़ के किशुनदासपुर गांव में 55 वर्षीय महिला रामदुलारी तिवारी की रात के समय छत पर सोते हुए लोढ़ा से कूंचकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। संपत्ति विवाद और पैसे की मांग को लेकर एक परिचित पर हत्या का आरोप। पुलिस जांच में जुटी।

जगदंबा उपाध्याय की रिपोर्ट

आजमगढ़ जिले के तरवा थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर गांव में मंगलवार रात एक हृदयविदारक घटना घटी। 55 वर्षीय रामदुलारी तिवारी, जो रोज की तरह अकेले छत पर सो रही थीं, उनकी उसी छत पर लोढ़ा से कूंचकर हत्या कर दी गई। जब सुबह उनके पति अगस्त तिवारी, जो स्थानीय थाना में होमगार्ड हैं, अपनी रात की ड्यूटी से लौटे तो दरवाजा न खुलने पर उन्हें शंका हुई।

बांस की सीढ़ी से छत पर चढ़ने पर जो दृश्य उन्होंने देखा, वह भयावह था। रामदुलारी खून से लथपथ पड़ी थीं। सिर और शरीर पर कई जगह चोट के गहरे निशान थे। पूरे छत पर खून फैला हुआ था, जिससे अंदाजा लगाया गया कि मृतका ने आत्मरक्षा में संघर्ष भी किया था।

Read  कल्याण योजना पर कलंक: जीवित पतियों को मृत बताकर उठाई विधवा पेंशन

परिवार की स्थिति और शक की दिशा

रामदुलारी के परिवार में सात बेटियाँ और एक बेटा है। पांच बेटियों की शादी हो चुकी है, दो बेटियाँ घटना के समय ननिहाल में थीं, जबकि बेटा बाहर था।

अगस्त तिवारी ने आरोप लगाया है कि पिठूपट्टी गांव के मनोज तिवारी ने हत्या की है। उनका कहना है कि रामदुलारी को उनके रिश्तेदार बालमोहन तिवारी ने संपत्ति दी थी। इसी बात को लेकर मनोज तिवारी, जो बालमोहन के पट्टीदार हैं, रामदुलारी पर चार वर्षों से दबाव बना रहे थे और 5 लाख रुपये की मांग कर रहे थे।

रामदुलारी अक्सर कहती थीं,

 “मैंने बालमोहन की अंतिम समय में सेवा की है, वही मेरी पूंजी है।”

पुलिस और फोरेंसिक टीम की कार्यवाही

हत्या की जानकारी मिलते ही सीओ लालगंज और एसओ तरवा घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने छत से लोढ़ा, प्लास्टिक पाइप और अन्य साक्ष्य जुटाए। डॉग स्क्वाड की मदद ली गई, लेकिन अब तक कोई निर्णायक सुराग नहीं मिला है।

Read  थानों की दहलीज़ तक सिमटी पत्रकारिता! मिशन से भटकी दिशा

पुलिस का कहना है कि

“सभी संभावित कोणों से जांच की जा रही है। संपत्ति विवाद, पुराना झगड़ा और हत्या की पूर्व-योजना जैसे सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।”

गांव में तनाव, परिजनों में शोक

इस निर्मम हत्या से पूरा गांव स्तब्ध है। लोग सदमे में हैं कि इतनी निर्दयता से किसी महिला की हत्या केवल संपत्ति के लिए की जा सकती है। मृतका के परिवार में मातम छाया हुआ है, और ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।

रामदुलारी तिवारी की हत्या ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि महिलाओं की सुरक्षा, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में, अब भी कितनी असुरक्षित है। संपत्ति विवाद और निजी स्वार्थ किस हद तक इंसान को निर्दयी बना सकता है, इसका यह ज्वलंत उदाहरण है। पुलिस की जांच पर सबकी निगाहें टिकी हैं — क्या पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा?

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
22,400SubscribersSubscribe

बड़े शहरों जैसी सुविधाएं अब ग्रामीण बच्चों के लिए भी सुलभ… ग्राम प्रधान की दूरदर्शी सोच से शिक्षा को मिला नया आयाम…

✍ संजय सिंह राणा की रिपोर्ट ग्राम पंचायत रैपुरा (चित्रकूट) में निःशुल्क डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना से शिक्षा का नया युग शुरू हो चुका है।...

डिजिटल जाल में फंसा इंसान: जब एक वीडियो कॉल आपकी ज़िंदगी बदल देता है

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट 21वीं सदी का इंसान जितना आगे तकनीक में बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से उसके जीवन में खतरे भी गहराते...
- Advertisement -spot_img
spot_img

स्कूल बंद करने के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल, बच्चों-अभिभावकों संग गेट पर धरना

आजमगढ़ में आम आदमी पार्टी का शिक्षा बचाओ आंदोलन तेज, प्राथमिक विद्यालय पल्हनी को बंद करने के फैसले के विरोध में बच्चों-अभिभावकों संग जोरदार...

लायंस क्लब आज़मगढ़ की नई कार्यकारिणी गठित, ओम प्रकाश बने अध्यक्ष

लायंस क्लब आज़मगढ़ की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। ओम प्रकाश अग्रवाल बने अध्यक्ष। पर्यावरण संरक्षण हेतु 15 अगस्त तक पौधरोपण अभियान चलाने का...