Sunday, July 20, 2025
spot_img

सिस्टम की नीयत पर सवाल ; पाकिस्तान में रह रही महिला को जारी किया गया भारतीय आर्थिक कमजोर वर्ग का प्रमाण पत्र

प्रयागराज की सदर तहसील में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहां पाकिस्तान में रह रही एक महिला को ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र जारी किया गया। जांच में सामने आए तथ्य अफसरों की मिलीभगत की ओर इशारा करते हैं। जानिए पूरा मामला।

अंजनी कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की सदर तहसील में एक चौंकाने वाला मामला उजागर हुआ है, जिसने सरकारी प्रमाण पत्रों की प्रक्रिया और उसमें फैले भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत के निर्देश पर हुई जांच में सामने आया है कि निकाह के बाद पाकिस्तान में रह रही एक महिला को यहां का ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।

महत्वपूर्ण बात यह है कि यह महिला अपनी मां की आश्रित पेंशन का लाभ भी भारत सरकार से उठा रही है। अफसरों को इस महिला के पाकिस्तान में रहने की जानकारी होने के बावजूद अब तक उसका सर्टिफिकेट निरस्त नहीं किया गया है, जिससे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Read  18 एकड़ जमीन की लालच में साहिबा बनी खुशी को आखिर "खुशी" नहीं मिली

भ्रष्टाचार की परतें खुलीं

डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ के आदेश पर एक मजिस्ट्रेटी जांच बिठाई गई थी, जिसके दौरान सामने आया कि सदर तहसील के लेखपाल, कानूनगो और नायब तहसीलदार ने नियमों को ताक पर रखकर धनी और अयोग्य लोगों को भी ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बांटे।

जांच में यह भी सामने आया कि कुछ लाभार्थियों के माता-पिता सरकारी अधिकारी रहे हैं। उदाहरण के तौर पर एक मामले में पिता एक प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान में लेखाधिकारी थे और मां उप प्रधानाचार्य रहीं। फिर भी उनके बच्चों को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का लाभ दिया गया।

आलीशान मकानों के मालिक भी ‘कमज़ोर’ घोषित

जांच में और भी चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जिन व्यक्तियों के पास 200 से 1000 वर्ग गज के प्लॉट हैं, और जिनके मकान दो से चार मंज़िला तक के हैं, उन्हें भी ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।

स्पष्ट रूप से यह साबित करता है कि प्रमाण पत्र निर्गत करते समय दस्तावेजों की सत्यता की जाँच नहीं की गई, या फिर जानबूझकर अनदेखी की गई।

Read  कथावाचन का अधिकार किसका? इटावा कांड के बाद जातीय विमर्श में उलझा धर्मप्रवचन का मंच

पाकिस्तान चली गई महिला, सर्टिफिकेट बरकरार

गौरतलब है कि शिकायत के बाद उक्त महिला हाल ही में अपने पति के साथ प्रयागराज आई थीं और इसके बाद खाड़ी देश होते हुए पाकिस्तान वापस चली गईं। बावजूद इसके, उनका ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र अभी तक निरस्त नहीं किया गया है।

शशांक राय का केस बना जांच का टर्निंग पॉइंट

इस घोटाले के खुलासे की एक अहम कड़ी रहे प्रयागराज के सीएमपी डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर शशांक शेखर राय, जिनका ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र पहले ही उनके गृह जनपद गाजीपुर से निरस्त कर दिया गया था।

उनके खिलाफ एक स्थानीय मुस्लिम महिला ने शिकायत की थी, जिसके बाद उनका वेतन तक रोक दिया गया। बाद में उसी महिला की बहन का मामला उजागर हुआ, जो पाकिस्तान में रहते हुए भी भारत में सरकारी लाभ ले रही हैं।

यह पूरा प्रकरण केवल एक व्यक्ति विशेष से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार का जीता-जागता उदाहरण बन चुका है। अधिकारियों द्वारा नियमों की अनदेखी, ईडब्ल्यूएस की पात्रता की अनदेखी, और राजनीतिक या सामाजिक दबाव के चलते ऐसे प्रमाण पत्र जारी करना – यह सब कुछ सिस्टम की पारदर्शिता और जवाबदेही पर गहरा सवाल खड़ा करता है।

Read  अब यूपी की थाली में दाल भी भरपूर होगी और तेल की धार भी पतली नहीं पड़ेगी

अब देखना यह होगा कि मंडलायुक्त और जिला प्रशासन इस गंभीर मामले में कितनी तेजी और सख्ती से कार्रवाई करता है, ताकि भविष्य में ऐसे फर्जीवाड़े पर रोक लगाई जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
22,400SubscribersSubscribe

स्कूल बंद करने के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल, बच्चों-अभिभावकों संग गेट पर धरना

आजमगढ़ में आम आदमी पार्टी का शिक्षा बचाओ आंदोलन तेज, प्राथमिक विद्यालय पल्हनी को बंद करने के फैसले के विरोध में बच्चों-अभिभावकों संग जोरदार...

लायंस क्लब आज़मगढ़ की नई कार्यकारिणी गठित, ओम प्रकाश बने अध्यक्ष

लायंस क्लब आज़मगढ़ की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। ओम प्रकाश अग्रवाल बने अध्यक्ष। पर्यावरण संरक्षण हेतु 15 अगस्त तक पौधरोपण अभियान चलाने का...
- Advertisement -spot_img
spot_img

विधवा की पुकार: “मुझे मेरी ज़मीन लौटा दो” — दबंगों से त्रस्त महिला न्याय के लिए दर-दर भटक रही

चित्रकूट के मानिकपुर की विधवा महिला न्याय के लिए गुहार लगा रही है। दबंगों द्वारा ज़मीन कब्जाने की कोशिश, फसल कटवाने का आरोप और...

हर बार वही शिकायत! तो किस काम के अधिकारी?” – SDM ने लगाई फटकार

चित्रकूट के मानिकपुर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी मो. जसीम ने अधिकारियों को दो टूक कहा—"जनशिकायतों का शीघ्र समाधान करें,...