Sunday, July 20, 2025
spot_img

अब यूपी की थाली में दाल भी भरपूर होगी और तेल की धार भी पतली नहीं पड़ेगी

रिपोर्ट: नौशाद अली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अब आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है, खासकर दलहन और तिलहन उत्पादन के क्षेत्र में। योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के सकारात्मक परिणाम अब ज़मीन पर दिखने लगे हैं। पिछले आठ वर्षों में राज्य में दलहन उत्पादन करीब ढाई गुना और तिलहन उत्पादन डेढ़ गुना तक बढ़ चुका है।

यह भी पढें- कहर बरपाती ओलावृष्टि ने किसानों का सीना कर दिया चाक ; दलहन और तिलहन की फसलें बरबाद

आंकड़ों की जुबानी सफलता की कहानी

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2016-17 में जहां दलहन का उत्पादन 23.95 लाख मीट्रिक टन था, वहीं 2024-25 तक यह बढ़कर 35.18 लाख मीट्रिक टन हो गया है। इसी प्रकार, तिलहन उत्पादन इसी अवधि में 12.40 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 29.20 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गया है। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि आने वाले वर्षों में प्रदेश दलहन और तिलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता प्राप्त कर सकता है।

Read  "साहब, हमारी बच्ची को खोजिए!" बेटी के लिए बिलखते पिता का वीडियो वायरल, थाने में गिड़गिड़ाया

यह भी पढें- आफत की बारिश और कहर के ओले ; खड़ी गेहूं, सरसों, जौ और दलहन की फसल बर्बाद 

सरकार की रणनीति और योजनाबद्ध प्रयास

यह उपलब्धि महज़ संयोग नहीं, बल्कि एक सुव्यवस्थित रणनीति का परिणाम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर कृषि विभाग ने दलहन और तिलहन उत्पादन के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई। वर्ष 2027 तक इस योजना पर 236 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें निःशुल्क मिनीकिट वितरण, प्रगतिशील किसानों के खेतों पर प्रदर्शन और किसान पाठशालाओं के माध्यम से उन्नत खेती की जानकारी देना शामिल है।

यह भी पढें- यहाँ इतिहास आज भी जीवित है और वर्तमान अभी तक समग्र विकास की बाट जोह रहा है

अब तक उपलब्धियां

  • 46.33 लाख से अधिक मिनीकिट का वितरण
  • किसानों को अनुदान पर उन्नत बीज की आपूर्ति
  • कृषि जलवायु के अनुसार बीजों का चयन
  • सहफसली खेती को प्रोत्साहन

यह भी पढें- आग से 40 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों में आक्रोश

Read  तिवारी अपहरण से थर्राया बलिया, पुलिस पर उठे सवाल, थाना प्रभारी लाइनहाजिर

खेती को बनाएं देखने और सीखने का माध्यम

किसानों को प्रायोगिक तौर पर उन्नत खेती की जानकारी देने के लिए फील्ड डेमोंस्ट्रेशन पर विशेष ज़ोर दिया गया है। ‘मिलेनियम फार्मर्स स्कूल’, कृषि मेले और राज्य स्तर की गोष्ठियों में विशेषज्ञ किसान उन्नत प्रजातियों, कीट रोग नियंत्रण, इंटरक्रॉपिंग, सूक्ष्म सिंचाई जैसी तकनीकों पर मार्गदर्शन दे रहे हैं।

यह भी पढें- सूखा पड़ा, कर्ज़ बढ़ा, और सरकार खामोश – बुंदेलखंड के किसान की कडवी सच्चाई

2026-27 तक का लक्ष्य

सरकार को उम्मीद है कि 2026-27 तक दलहनी फसलों का रकबा बढ़कर 28.84 लाख हेक्टेयर और तिलहनी फसलों का रकबा 22.63 लाख हेक्टेयर तक पहुंच जाएगा।

यह भी पढें- उत्तर प्रदेश में तूफान और बारिश का कहर: 13 की मौत, फसलें बर्बाद, जन-धन का भारी नुकसान

मांग और आपूर्ति में संतुलन की ओर

फिलहाल, राज्य में दलहन की आवश्यकता का लगभग 40-45% और तिलहन की मांग का 30-35% ही उत्पादन हो पा रहा है। जब उपज में गिरावट आती है, तो अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमतें बढ़ जाती हैं, जिससे उत्तर प्रदेश जैसे बड़े उपभोक्ता राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। लेकिन आत्मनिर्भरता हासिल होने पर यह स्थिति सुधरेगी।

Read  काले धन का कुबेर: छोटल्ली सोनी की दौलत की कहानी या पर्दे के पीछे की साज़िश?

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
22,400SubscribersSubscribe

स्कूल बंद करने के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल, बच्चों-अभिभावकों संग गेट पर धरना

आजमगढ़ में आम आदमी पार्टी का शिक्षा बचाओ आंदोलन तेज, प्राथमिक विद्यालय पल्हनी को बंद करने के फैसले के विरोध में बच्चों-अभिभावकों संग जोरदार...

लायंस क्लब आज़मगढ़ की नई कार्यकारिणी गठित, ओम प्रकाश बने अध्यक्ष

लायंस क्लब आज़मगढ़ की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। ओम प्रकाश अग्रवाल बने अध्यक्ष। पर्यावरण संरक्षण हेतु 15 अगस्त तक पौधरोपण अभियान चलाने का...
- Advertisement -spot_img
spot_img

विधवा की पुकार: “मुझे मेरी ज़मीन लौटा दो” — दबंगों से त्रस्त महिला न्याय के लिए दर-दर भटक रही

चित्रकूट के मानिकपुर की विधवा महिला न्याय के लिए गुहार लगा रही है। दबंगों द्वारा ज़मीन कब्जाने की कोशिश, फसल कटवाने का आरोप और...

हर बार वही शिकायत! तो किस काम के अधिकारी?” – SDM ने लगाई फटकार

चित्रकूट के मानिकपुर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी मो. जसीम ने अधिकारियों को दो टूक कहा—"जनशिकायतों का शीघ्र समाधान करें,...