Sunday, July 20, 2025
spot_img

“क्या मनीष निगम पर गिरेगी गाज? चित्रकूट का चर्चित स्टेनो और भ्रष्टाचार की लंबी फेहरिस्त”

चित्रकूट के सदर ब्लॉक कर्वी में तैनात स्टेनो मनीष निगम पर भ्रष्टाचार, अवैध खनन और अकूत संपत्ति के गंभीर आरोप लगे हैं। प्रशासनिक चुप्पी पर उठ रहे हैं सवाल। क्या होगी जांच और कार्रवाई?

संजय सिंह राणा की रिपोर्ट

चित्रकूट। नाम तो सुना ही होगा… मनीष निगम!

सदर ब्लॉक कर्वी में तैनात स्टेनो मनीष निगम एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। वजह वही पुरानी—भ्रष्टाचार, पद का दुरुपयोग और अवैध गतिविधियों में संलिप्तता।

दरअसल, सदर तहसील कर्वी में एस्टेनो के पद से हटाए जाने के बाद, एक बार फिर मनीष निगम की उसी क्षेत्र में तैनाती कर दी गई है। यह तैनाती केवल संयोग है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश? यह सवाल अब आम जनता और जिम्मेदार अधिकारियों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है।

भ्रष्टाचार के आरोप—अब भी कार्रवाई से दूर

स्टेनो मनीष निगम के ऊपर पहले भी भ्रष्टाचार में लिप्त होने के गंभीर आरोप लग चुके हैं। अवैध खनन, अपने सहयोगियों के खिलाफ षड्यंत्र और अकूत संपत्ति अर्जित करने जैसे मामलों में उनका नाम कई बार उछल चुका है।

Read  लबालब पानी… लगातार बारिश से मंदाकिनी और बरदहा का जलस्तर बढ़ा, गुप्त गोदावरी गुफा बंद

यह भी उल्लेखनीय है कि इन तमाम आरोपों के बावजूद उन्हें एक बार फिर से जिला मुख्यालय में तैनात कर दिया गया है। यह निर्णय न केवल चौंकाने वाला है, बल्कि प्रशासनिक प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

कब खुलेगा मनीष निगम का ‘काला चिट्ठा’?

इतने आरोपों के बावजूद अभी तक जिला प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई? क्या भ्रष्टाचार के ऐसे मामलों में प्रशासनिक शिथिलता एक परंपरा बन चुकी है?

सबसे अहम सवाल यह है कि मनीष निगम की अकूत संपत्ति की जांच कब होगी?

अगर प्रशासन वास्तव में पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों पर चलता है, तो अब देर नहीं होनी चाहिए।

संलिप्तता और साजिश—दोनों ही दिशा में गंभीर प्रश्न

स्थानीय सूत्रों की मानें तो मनीष निगम ने अपने कार्यकाल के दौरान न सिर्फ अवैध खनन को बढ़ावा दिया, बल्कि अपने ईमानदार सहयोगियों को भी निशाने पर लिया। उनके खिलाफ साजिशें रची गईं ताकि उन्हें स्थानांतरित किया जा सके और स्वयं को पुनः तैनात कराया जा सके।

Read  कोल बस्ती में विकास की सड़क नहीं... सिर्फ कीचड़, जलभराव और बेबसी

अब जनता को है इंतजार—जांच और न्याय का

यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि पूरी प्रशासनिक व्यवस्था की पारदर्शिता और ईमानदारी पर सवाल है। ज़िला प्रशासन से अब अपेक्षा की जा रही है कि वो इस गंभीर प्रकरण पर त्वरित जांच कराए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे।

विस्तृत रिपोर्ट के लिए बने रहें…

क्योंकि भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई, अब जनता की निगाहों में है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
22,400SubscribersSubscribe

हर बार वही शिकायत! तो किस काम के अधिकारी?” – SDM ने लगाई फटकार

चित्रकूट के मानिकपुर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी मो. जसीम ने अधिकारियों को दो टूक कहा—"जनशिकायतों का शीघ्र समाधान करें,...

“मैं नालायक ही सही, पर संघर्ष की दास्तां अनसुनी क्यों?” — रायबरेली की आलोचना से आहत हुए मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का भावुक पत्र

 रायबरेली की राजनीति में हलचल! उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने फेसबुक पोस्ट के ज़रिए आलोचकों को दिया करारा जवाब। संघर्षों और उपलब्धियों को...
- Advertisement -spot_img
spot_img

सड़क पर ही मिला सबक! सरेबाज़ार युवती ने उतारी चप्पल, पीट-पीटकर किया हलाकान

उन्नाव के शुक्लागंज बाजार में छेड़छाड़ से तंग आकर युवती ने युवक को चप्पलों और थप्पड़ों से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर...

अखिलेश यादव पर स्वतंत्र देव सिंह का तीखा वार: “साधु-संतों से सवाल, छांगुर पर चुप्पी कमाल”

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वे साधु-संतों से तो सवाल पूछते हैं, लेकिन...