Sunday, July 20, 2025
spot_img

संगीता की शादी थी तय, लेकिन आई मौत की बारात — घर में घुसकर मारी गोली

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के मल्लावां क्षेत्र में एक युवती की बारात आने से पहले घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने कन्नौज के दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

हरदोई, उत्तर प्रदेश। हरदोई के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जरेरा बाबटमऊ गांव में बीती रात एक युवती की उसके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त संगीता राजपूत के रूप में हुई है, जिसकी बारात महज कुछ दिनों बाद, 16 मई को आने वाली थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रात लगभग 3 बजे की है जब गांव निवासी नौरंग के घर में अचानक चीख-पुकार मच गई। घर में सो रही संगीता को दो अज्ञात युवकों ने गोली मार दी और मौके से भागने लगे। परिजनों ने गोली की आवाज सुनकर दौड़ लगाई और आरोप है कि भागते समय उन्होंने दोनों हमलावरों को पहचान भी लिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक कन्नौज जिले के रहने वाले हैं।

Read  तमीज़ और तहज़ीब के शहर की लड़की ने किया चौंकाने वाला कांड – 20 सेकेंड में 14 बार चप्पल से वार

घटना के समय संगीता की मां भी कमरे में मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि एक हमलावर ने उन्हें पकड़े रखा, जिससे वह खुद भी गिरकर घायल हो गईं। जैसे ही दोनों युवक फरार हुए, परिवार और पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद गांव में भय और सनसनी का माहौल है। संगीता की शादी की तैयारियां जोरों पर थीं और अचानक इस वारदात ने पूरे परिवार को गमगीन कर दिया है।

सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश ने बताया कि घटना संदिग्ध परिस्थितियों में घटी है। पुलिस को मामले में तहरीर प्राप्त हो चुकी है और एफआईआर दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

इस वारदात ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

Read  जब पत्नी बनी कातिल: रिश्तों की कब्र पर खड़ी है आधुनिकता की मूरत

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
22,400SubscribersSubscribe

स्कूल बंद करने के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल, बच्चों-अभिभावकों संग गेट पर धरना

आजमगढ़ में आम आदमी पार्टी का शिक्षा बचाओ आंदोलन तेज, प्राथमिक विद्यालय पल्हनी को बंद करने के फैसले के विरोध में बच्चों-अभिभावकों संग जोरदार...

लायंस क्लब आज़मगढ़ की नई कार्यकारिणी गठित, ओम प्रकाश बने अध्यक्ष

लायंस क्लब आज़मगढ़ की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। ओम प्रकाश अग्रवाल बने अध्यक्ष। पर्यावरण संरक्षण हेतु 15 अगस्त तक पौधरोपण अभियान चलाने का...
- Advertisement -spot_img
spot_img

विधवा की पुकार: “मुझे मेरी ज़मीन लौटा दो” — दबंगों से त्रस्त महिला न्याय के लिए दर-दर भटक रही

चित्रकूट के मानिकपुर की विधवा महिला न्याय के लिए गुहार लगा रही है। दबंगों द्वारा ज़मीन कब्जाने की कोशिश, फसल कटवाने का आरोप और...

हर बार वही शिकायत! तो किस काम के अधिकारी?” – SDM ने लगाई फटकार

चित्रकूट के मानिकपुर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी मो. जसीम ने अधिकारियों को दो टूक कहा—"जनशिकायतों का शीघ्र समाधान करें,...