Sunday, July 20, 2025
spot_img

बीजेपी जिलाध्यक्ष की वायरल वीडियो ने उड़ाए होश, अमर किशोर कश्यप पार्टी से बाहर

गोंडा जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। जानिए पूरा मामला, वायरल वीडियो और पार्टी की कार्रवाई।

अब्दुल मोबीन सिद्दीकी की रिपोर्ट

गोंडा, उत्तर प्रदेश। भारतीय जनता पार्टी ने गोंडा जिले के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई उस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद की गई है, जिसमें वे एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे थे।

12 अप्रैल की घटना, 25 मई को वीडियो वायरल

गौरतलब है कि यह वीडियो 12 अप्रैल को गोंडा बीजेपी कार्यालय में हुए एक घटनाक्रम से जुड़ा है, जो 25 मई को अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई और पार्टी की छवि पर भी सवाल उठने लगे।

पार्टी ने लिया तत्काल संज्ञान

Read  10वीं में दो बार फेल हुआ, बोला– अब कभी चेहरा नहीं देख पाओगे... फिर कर ली खुदकुशी

वीडियो के वायरल होते ही भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने गंभीरता से संज्ञान लिया और जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा। कश्यप ने पार्टी को अपना स्पष्टीकरण सौंपा, जिसमें उन्होंने दावा किया कि वीडियो में दिख रही महिला एक कार्यकर्ता है, जिसे चक्कर आ गया था और वे केवल उसे सहारा दे रहे थे।

स्पष्टीकरण असंतोषजनक, निष्कासन की कार्रवाई

हालांकि, पार्टी नेतृत्व को यह जवाब असंतोषजनक लगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आदेश पर अमर किशोर कश्यप को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

प्रदेश कार्यालय से जारी पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा गया है:

आपका स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया। यह कृत्य घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। अतः आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाता है।”

सोशल मीडिया बना बड़ा हथियार

इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सोशल मीडिया की ताकत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पार्टी ने बिना देरी किए कार्रवाई कर यह संदेश देने की कोशिश की है कि वह अनुशासन और नैतिकता से कोई समझौता नहीं करेगी।

Read  जांच के घेरे में गोंडा की ग्राम पंचायतें – मनरेगा में करोड़ों की गड़बड़ी का खुलासा संभव

गोंडा की यह घटना एक राजनीतिक चेतावनी है कि किसी भी नेता का व्यक्तिगत आचरण पार्टी की छवि को प्रभावित कर सकता है। भाजपा ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर यह स्पष्ट किया है कि संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
22,400SubscribersSubscribe

हर बार वही शिकायत! तो किस काम के अधिकारी?” – SDM ने लगाई फटकार

चित्रकूट के मानिकपुर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी मो. जसीम ने अधिकारियों को दो टूक कहा—"जनशिकायतों का शीघ्र समाधान करें,...

“मैं नालायक ही सही, पर संघर्ष की दास्तां अनसुनी क्यों?” — रायबरेली की आलोचना से आहत हुए मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का भावुक पत्र

 रायबरेली की राजनीति में हलचल! उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने फेसबुक पोस्ट के ज़रिए आलोचकों को दिया करारा जवाब। संघर्षों और उपलब्धियों को...
- Advertisement -spot_img
spot_img

सड़क पर ही मिला सबक! सरेबाज़ार युवती ने उतारी चप्पल, पीट-पीटकर किया हलाकान

उन्नाव के शुक्लागंज बाजार में छेड़छाड़ से तंग आकर युवती ने युवक को चप्पलों और थप्पड़ों से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर...

अखिलेश यादव पर स्वतंत्र देव सिंह का तीखा वार: “साधु-संतों से सवाल, छांगुर पर चुप्पी कमाल”

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वे साधु-संतों से तो सवाल पूछते हैं, लेकिन...