Sunday, July 20, 2025
spot_img

मंच पर माला, फिर दनादन मुक्का! जौनपुर में महेंद्र राजभर की पिटाई, साजिश के पीछे ओम प्रकाश?

जौनपुर में सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के अध्यक्ष महेंद्र राजभर की मंच पर पिटाई, समर्थक ने माला पहनाने के बाद किया हमला; ओम प्रकाश राजभर पर साजिश रचवाने का आरोप। जानिए पूरी घटना।

ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर की एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मंच पर ही पिटाई कर दी गई। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और इससे जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। इस घटना ने न केवल क्षेत्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है, बल्कि सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

घटना की पूरी जानकारी

यह मामला जौनपुर जिले के जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के नहौरा आशापुर गांव का है, जहां महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा स्थापना हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे महेंद्र राजभर का स्वागत उनके समर्थक ब्रजेश राजभर द्वारा माला पहनाकर किया जा रहा था।

Read  सफाई के नाम पर लूट! चित्रकूट में मंदाकिनी से लेकर ब्लॉकों तक सरकारी धन की खुली लूट

लेकिन अचानक माहौल बदल गया। मंच पर माला पहनाते वक्त ब्रजेश राजभर ने पहले कहा,

“कुछ लोग सुहेलदेव के नाम पर पार्टी को लूट रहे हैं, अपने परिवार और बेटों के लिए राजनीति कर रहे हैं। ऐसे लोगों का बहिष्कार होना चाहिए।”

इतना कहने के बाद उन्होंने महेंद्र राजभर को माला पहनाई और तुरंत हाथ छोड़ दिया, यानी पिटाई शुरू कर दी।

ओम प्रकाश राजभर पर आरोप

इस अप्रत्याशित हमले के बाद महेंद्र राजभर ने सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि,

“मेरी पिटाई ओम प्रकाश राजभर के इशारे पर कराई गई है। यह पूरी तरह से एक सुनियोजित हमला था। कुछ दिन पहले ब्रजेश और अन्य लोग ओम प्रकाश राजभर से मिले थे।”

हालांकि, इस मामले में अभी तक ओम प्रकाश राजभर की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पुलिस से शिकायत दर्ज

पिटाई के बाद महेंद्र राजभर अपने समर्थकों के साथ जलालपुर थाने पहुंचे और वहां ब्रजेश राजभर के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने पिटाई का वीडियो भी पुलिस को सौंपा और सख्त कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर जांच कर रही है और घटना की विधिवत छानबीन की जा रही है।

Read  राजनीति में “अंडा” फूटा, विचारों का “ऑमलेट” बन गया

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
22,400SubscribersSubscribe

हर बार वही शिकायत! तो किस काम के अधिकारी?” – SDM ने लगाई फटकार

चित्रकूट के मानिकपुर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी मो. जसीम ने अधिकारियों को दो टूक कहा—"जनशिकायतों का शीघ्र समाधान करें,...

“मैं नालायक ही सही, पर संघर्ष की दास्तां अनसुनी क्यों?” — रायबरेली की आलोचना से आहत हुए मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का भावुक पत्र

 रायबरेली की राजनीति में हलचल! उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने फेसबुक पोस्ट के ज़रिए आलोचकों को दिया करारा जवाब। संघर्षों और उपलब्धियों को...
- Advertisement -spot_img
spot_img

सड़क पर ही मिला सबक! सरेबाज़ार युवती ने उतारी चप्पल, पीट-पीटकर किया हलाकान

उन्नाव के शुक्लागंज बाजार में छेड़छाड़ से तंग आकर युवती ने युवक को चप्पलों और थप्पड़ों से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर...

अखिलेश यादव पर स्वतंत्र देव सिंह का तीखा वार: “साधु-संतों से सवाल, छांगुर पर चुप्पी कमाल”

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वे साधु-संतों से तो सवाल पूछते हैं, लेकिन...