लखनऊ के बन्थरा थाना क्षेत्र में पीड़ित महिला की खड़ी फसल दबंगई से काटी गई, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

कमलेश कुमार चौधरी की रिपोर्ट

IMG_COM_202603020511552780
previous arrow
next arrow

लखनऊ, उत्तर प्रदेश। बन्थरा थाना क्षेत्र के ग्राम भटगांव में महिला किसान की साढ़े तीन बीघा जमीन पर खड़ी फसल को दबंगों द्वारा जबरन काट लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित महिला रेखा पत्नी दीनदयाल ने बन्थरा पुलिस से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि कुछ दबंगों ने रातों-रात उसकी खेत में खड़ी धान की फसल काटकर उठा ली। यह पूरा मामला थाना बन्थरा, तहसील सरोजिनी नगर, जिला लखनऊ के ग्राम भटगांव का बताया जा रहा है।

📹 वीडियो: पीड़िता रेखा ने खेत में हुई दबंगई का वीडियो सबूत के रूप में साझा किया

पीड़िता रेखा का आरोप — रातों-रात खेत से धान की फसल काटकर ले गए दबंग

पीड़ित महिला रेखा पुत्री शिवराम ने बताया कि उसके पिता की भूमि खसरा संख्या 690 और 1325 स ग्राम भटगांव, परगना बिजनौर, तहसील सरोजिनी नगर में स्थित है। रेखा ने बताया कि इस भूमि की सहखातेदारी में राकेश कुमार नामक व्यक्ति भी शामिल है जो कुछ दिन पहले जालसाजी और 420 बीसी के मामले में जेल गया था। लेकिन जेल में होने के बावजूद, उसकी पत्नी सीमा और पुत्रियां प्रिया व आरुशी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर 24 अक्टूबर 2025 की रात साढ़े तीन बीघा जमीन पर खड़ी धान की फसल को दबंगई के बल पर काटकर उठा लिया।

इसे भी पढें  मौसम के बदले रंग : दिन में तपिश रात को ठंढ, पढिए आपके यहाँ कैसा है मौसम का ढंग?

खेत में फसल कटने से टूटा सहारा, परिवार के भरण-पोषण पर संकट

रेखा ने बताया कि उसके पिता शिवराम की केवल दो बेटियां हैं और कोई बेटा नहीं है। ऐसे में पिता की पैतृक संपत्ति पर दोनों बेटियों का समान अधिकार बनता है। वह अपनी हिस्से की जमीन पर खेती कर परिवार का भरण-पोषण कर रही थी। लेकिन, दबंगों ने उसकी मेहनत और आशा का सहारा छीन लिया। रेखा ने बताया कि वह अब आर्थिक संकट से जूझ रही है, और दबंगों की धमकियों से भयभीत है।

थाना बन्थरा पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

पीड़ित महिला ने 7 नवंबर 2025 को थाने में लिखित शिकायत देकर न्याय की मांग की है। रेखा ने कहा कि दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। उसने बताया कि पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। महिला ने कहा कि अगर प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता, तो वह उच्च अधिकारियों से मिलकर इंसाफ की मांग करेगी।

इसे भी पढें  नाम ही ब्रांड था : बाहुबली नेताओं और चुनावी वर्चस्व की कहानी

गांव में बढ़ा तनाव, ग्रामीणों में आक्रोश

ग्राम भटगांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि बन्थरा थाना क्षेत्र में दबंगों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। महिला की जमीन से धान की फसल काटने के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। ग्रामीण प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई की जाए ताकि गरीब किसानों और महिलाओं को न्याय मिल सके।

पीड़ित का बयान — ‘हमारा कोई भाई नहीं, इसलिए दबंगों ने किया अन्याय’

रेखा ने कहा, “हम दो बहनें हैं, पिता की संपत्ति पर बराबर का अधिकार है। लेकिन कुछ लोग हमें कमजोर समझकर हमारी मेहनत पर कब्जा करना चाहते हैं। यह न केवल हमारी खेती, बल्कि हमारे आत्मसम्मान पर भी हमला है।”

क्लिक करें और जानें सवालों के जवाब 👇

📌 यह मामला कहाँ का है?

यह मामला लखनऊ जिले के बन्थरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भटगांव का है।

इसे भी पढें  सीपत, परसाही में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ
📌 पीड़ित महिला का नाम क्या है?

पीड़ित महिला का नाम रेखा पत्नी दीनदयाल है, जो शिवराम की पुत्री हैं।

📌 आरोप किन लोगों पर लगे हैं?

रेखा ने आरोप लगाया है कि राकेश कुमार (जो 420 बीसी में जेल में है) की पत्नी सीमा और पुत्रियां प्रिया व आरुशी ने फसल काट ली।

📌 फसल कब काटी गई?

धान की खड़ी फसल 24 अक्टूबर 2025 की रात को दबंगई के बल पर काट ली गई।

📌 पीड़िता ने पुलिस से क्या मांग की है?

रेखा ने थाना बन्थरा पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


© Samachar Darpan | सभी अधिकार सुरक्षित

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top